जयपुर

जयपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में डॉक्टर की मौत:रात को ऑपरेशन थिएटर में थी ड्यूटी, सुबह साथियों को फर्श पर पड़े मिले

जयपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में एक डॉक्टर की मौत हो गई। हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर में उनकी ड्यूटी थी। सोमवार सुबह ऑपरेशन थिएटर में ही उनका शव पड़ा मिला। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

ASI घनश्याम ने बताया- मृतक डॉ. सुनील कुमार (30) पुत्र कुलदीप लाहोर हनुमानगढ़ के रहने वाले थे। वह महात्मा गांधी हॉस्पिटल में पीजी सेकेंड ईयर के स्टूडेंट थे। रविवार शाम 7 बजे उनकी महात्मा गांधी हॉस्पिटल में ऑपरेशन थिएयर (OT) में ड्यूटी थी।

साथी ढूंढते हुए ऑपरेशन थिएटर पहुंचे सोमवार सुबह करीब 8 बजे तक वह साथियों को नहीं मिले। इस पर साथी उनको ढूंढते हुए ऑपरेशन थिएटर पहुंचे। ओटी में डॉ. सुनील कुमार फर्श पर मृत हालत में मिले। हॉस्पिटल प्रशासन ने जांच कर उनको मृत घोषित कर दिया।

मेडिकल सूचना पर शिवदासपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button