IPL-दिल्ली ने चेन्नई को 156 रन का टारगेट दिया:रिजवी ने नाबाद 40 और स्टब्स ने 38 रन बनाए, नूर ने 2 विकेट लिए

IPL में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 156 रन का टारगेट दिया है। अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए।
दिल्ली के लिए समीर रिजवी ने नाबाद 40 रन की पारी खेली। उनके अलावा, ट्रिस्टन स्टब्स 38, पथुम निसांका 19, नीतीश राणा 15, करुण नायर 13 और केएल राहुल 12 रन बनाए। चेन्नई की ओर से नूर अहमद ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी और टी नटराजन।
इम्पैक्ट प्लेयर: समीर रिजवी।
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जैमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: शिवम दुबे, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, आकाश मधवाल, सरफराज खान।



