जयपुर

50 लाख की लूट की मास्टरमाइंड निकली घर की नौकरानी:बॉयफ्रेंड और उसके 3 साथियों के साथ मिलकर की थी वारदात; पांचों गिरफ्तार

जैसलमेर में व्यापारी की पत्नी को घर में बंधक बनाकर करीब 50 लाख की ज्वेलरी और कैश चुराने की वारदात की मास्टरमाइंड घर की नौकरानी निकली।

नौकरानी मीनू उर्फ मिनाली ने अपने बॉयफ्रेंड दीपक के साथ मिलकर साजिश रची थी। पुलिस ने महिला समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुराया माल बरामद कर लिया है।

एसपी अभिषेक शिवहरे ने बताया कि नौकरानी मीनू को घर के चप्पे-चप्पे की जानकारी थी। उसे पता था कि सोना और कैश कहां रखा है।

साजिश के तहत दीपक ने नागौर से अपने 3 दोस्तों को जैसलमेर बुलाया। वारदात से एक सप्ताह पहले ही तीनों जैसलमेर पहुंच गए थे। सभी ने मिलकर 5 बार घर की रैकी की और घर में कब कौन अकेला रहता है, इसकी पुख्ता जानकारी जुटाई।

पीड़ित महिला जैसे-तैसे घर से बाहर निकली तो पड़ोसियों ने उनके हाथ, पैर और मुंह पर बंधी टेप को खोला।

दोपहर में लूट, शाम को जोधपुर भागे रहे थे रविवार 12 अप्रैल की दोपहर करीब एक घंटे तक लूटपाट करने के बाद सभी आरोपी एक जगह मिले और माल का आपस में बंटवारा किया। पकड़े जाने के डर से सभी अलग-अलग बसों में सवार होकर जोधपुर के लिए रवाना हो गए थे।

एसपी अभिषेक शिवहरे अपनी टीम के साथ। - Dainik Bhaskar

पुलिस की नाकाबंदी में पकड़े गए 2 आरोपी हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई। सीसीटीवी (CCTV) में नजर आए संदिग्ध चेहरों के आधार पर पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी करवाई। नाकाबंदी के दौरान लाठी थाना पुलिस ने एक बस को चेक किया, जिसमें 2 आरोपी पकड़े गए। इसके बाद पुलिस की टीम ने पीछा जारी रखा और देचू थाना इलाके में बस रुकवाकर मुख्य आरोपी महिला और उसके 2 अन्य साथियों को पकड़ लिया।

नौकरानी ने बायफ्रेंड के साथ मिलकर प्लानिंग की पुलिस ने बताया कि मीनू ओडिसा की रहने वाली है और पिछले कई सालों से जैसलमेर में रह रही है। उसके पति की मौत के बाद वो अपने महाराष्ट्र निवासी बॉयफ्रेंड दीपक के साथ रहती है।

दीपक जैसलमेर में गाड़ी चलाने का काम करता है, वहीं मीनू लोगों के घर का कामकाज करती है। फिलहाल पुलिस पांचों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button