देश

पीएम मोदी ने सोमवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर कहा- बंगाल की पहली कैबिनेट मीटिंग में ही आयुष्मान भारत को मंजूरी मिलेगी

पीएम मोदी ने सोमवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर कहा- बंगाल की पहली कैबिनेट मीटिंग में ही आयुष्मान भारत को मंजूरी मिलेगी। घुसपैठ करने वालों पर एक्शन लिया जाएगा।

महिलाओं को सुरक्षा का महौल मिलेगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा, पलायन रुकेगा। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में सरकार बनने पर उन्होंने कहा- गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल खिला है। सालों की साधना जब सिद्धि में बदलती है तो जो खुशी होती है वो खुशी कार्यकर्ताओं के चेहरे पर देख रहा हूं।

1. ऐतिहासिक जीत और कार्यकर्ताओं का श्रेय

यह दिन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है। सालों की मेहनत आज सफलता में बदली है और इस जीत का पूरा श्रेय पार्टी के कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को जाता है।

2. गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल में भाजपा/एनडीए की सरकार है। यानी गंगोत्री से गंगासागर तक कमल खिला है।

3. बंगाल में नई शुरुआत, आयुष्मान भारत को मंजूरी मिलेगी

बंगाल के भाग्य में नया अध्याय जुड़ा है, राज्य अब भयमुक्त और विकास की ओर बढ़ेगा। यह जीत वंदे मातरम् के 150वें वर्ष में और भी महत्वपूर्ण है।

बंगाल में महिलाओं को सुरक्षा का महौल मिलेगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा, पलायन रुकेगा, पहली कैबिनेट में ही आयुष्मान योजना को हरी झंडी दिखाएंगे। और घुसपैठियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

4. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आत्मा को कितनी शांति मिली होगी। उन्होंने 1951 में जनसंघ की स्थापना करके हर कार्यकर्ता को संदेश दिया कि देश के लिए जीना और देश के लिए मरना है। डॉ. मुखर्जी ने बंगाल को भारत का हिस्सा बनाए रखने के लिए बड़ी लड़ाई लड़ी।

5. लोकतंत्र की जीत और ‘नागरिक देवो भव’ मंत्र

यह जीत भारत के लोकतंत्र, संविधान और जनता के विश्वास की जीत है। भाजपा का मंत्र ‘नागरिक देवो भव’ है और पार्टी जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।

पीएम मोदी ने पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन को माला पहनाई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें मां कामाख्या की तस्वीर भेंट की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button