उत्तर प्रदेश

लखनऊ-कानपुर समेत 10 जिलों में बारिश, 38 में अलर्ट:हरदोई में बिजली गिरने से किसान की मौत; 5 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

यूपी में मौसम बदल गया है। शुक्रवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, सीतापुर समेत 10 जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। हरदोई में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। आगरा और मेरठ समेत 10 जिलों में बादल छाए हैं। 30 किमी की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

आज 38 जिलों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के असर से मौसम बदला है। अगले 5 दिनों तक मौसम बिगड़ा ही रहेगा। कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं। आंधी भी चलेगी।

पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश के औसत तापमान में 5°C तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बांदा सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 40.2°C रहा। सबसे कम तापमान मुजफ्फरनगर में 15.4°C रिकॉर्ड किया गया।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया-पाकिस्तान से आ रहीं हवाओं ने यूपी में प्रवेश किया। इससेबूंदाबांदी की शुरुआत हुई। 29 मार्च को दूसरा विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। 40-50 की रफ्तार से हवा चलेगी। 3°C तक पारा गिरेगा।

लखनऊ में शुक्रवार सुबह हल्की बारिश हुई। कई इलाकों में रुक-रुक कर बरसात का दौर जारी है।

सीतापुर में सुबह-सुबह बारिश हुई। लोग सड़क किनारे लगे पेड़ और टिन शेड के नीचे रुककर बचते नजर आए।

अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

  • 28 मार्च – पश्चिमी और पूर्वी यूपी के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहेगा। कुछ इलाकों में बौछारें पड़ सकती हैं।
  • 29 मार्च – पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका है।
  • 30 मार्च – पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी। कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है। आंधी भी चल सकती है।
  • 31 मार्च – पश्चिमी यूपी में बौछारें पड़ेंगी। पूर्वी यूपी में अच्छी बारिश हो सकती है। 30-40 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी।
  • 1 अप्रैल- पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा। पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button