जयपुर

होटल-रेस्टोरेंट पर सिर्फ मैगी और चाय:टूरिस्ट परेशान; घरेलू सिलेंडर के लिए भी एजेंसियों के बाहर भीड़

अमेरिका-इजराइल और ईरान के तनाव के बाद गैस सिलेंडर को लेकर मारामारी शुरू हो गई है। कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई न होने का सीधे तौर पर होटल और रेस्टोरेंट पर असर देखने को मिल रहा है।

उदयपुर के एक रेस्टोरेंट ने लंच और ब्रेकफास्ट तक बंद कर दिया है। घरेलू गैस सिलेंडर के लिए गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की भीड़ देखी गई। वहीं कांग्रेस ने भी एलपीजी और महंगाई को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन किया।

घरेलू गैस सिलेंडर आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने और कालाबाजारी सहित अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसका नंबर 0294-2414620 है।

उदयपुर में पिछोला किनारे हनुमान घाट रेस्टोरेंट में लंच बंद होने से सन्नाटा छाया हुआ है। वहीं कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और डीएसओ ने कार्रवाई भी की। - Dainik Bhaskar

नाम सम्पर्क नंबर
कंट्रोल रूम 02942414620
प्रवर्तन अधिकारी मानसी पण्ड्या 8003189988,
प्रवर्तन निरीक्षक कोमल सिंह सोलंकी 9929710322
प्रवर्तन निरीक्षक हिमानी सिंह सोलंकी 8233688446
कनिष्ठ सहायक जतिन पण्ड्या 6376887522
कनिष्ठ सहायक तनुज माली 9588905084

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button