उत्तर प्रदेश

अलविदा जुमे पर हाई अलर्ट; DGP बोले- अफवाह फैलाई तो खैर नहीं; अघोरी की सांसद चंद्रशेखर की धमकी

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद शिया समुदाय में नाराजगी देखी जा रही है। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश में अलविदा जुमे से पहले हाई अलर्ट जारी किया गया है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने सेंसिटिव एरिया में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है।

28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका की संयुक्त एयरस्ट्राइक में खामेनेई की मौत हो गई थी। यह हमला तेहरान में उनके कंपाउंड पर हुआ था, जहां वह अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।

सेंसिटिव एरिया में रहेगी अतिरिक्त पुलिस, सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर डीजीपी राजीव कृष्ण ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। साथ ही स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर शांति व्यवस्था कायम रखी जाए। सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाले संदेशों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए साइबर टीमों को सक्रिय कर दिया गया है।

खुफिया एजेंसियां अलर्ट, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी नजर पुलिस के साथ-साथ खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। उन्हें हर गतिविधि पर नजर रखने को कहा गया है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर भरोसा न करें। शांति और सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button