यूपी में नौतपा के दूसरे दिन आंधी-तूफान, घरों की टंकियां उड़ीं:पेड़-पोल उखड़े, 6 की मौत; 39 जिलों में लू का भी अलर्ट

यूपी में नौतपा के दूसरे दिन मंगलवार को भी भीषण गर्मी पड़ी। बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया गया, जहां अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।उरई (जालौन) में 45.8°C, झांसी में 45.5°C, प्रयागराज में 45.4°C, आगरा में 45.3°C और हमीरपुर में 45.2°C तापमान रिकॉर्ड किया गया।
गर्मी और लू के चलते लोगों को दिनभर परेशानियों का सामना करना पड़ा। इससे पहले सुबह तड़के लखीमपुर खीरी में आंधी-तूफान आया। पेड़ और पोल उखड़ गए। घरों की टंकियां उड़ गईं। सुबह ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप निकलती रही।
मौसम विभाग ने बताया- 28 मई से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आंधी, तूफान और आसमान में बादल छाए रहेंगे। 2-3 दिन पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। तापमान में 8°C-10°C तक गिरावट आएगी।
मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले नौतपा के दौरान सेहत का ख्याल रखने वाली ये दो खबरें पढ़ लीजिए-
1. नौतपा में लू से बचें: शरीर को रखें कूल, सुबह खाएं ये 8 फल, ये 9 ड्रिंक्स शरीर को भीतर से रखेंगे ठंडा
नौतपा के 9 दिनों में तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच जाता है। तेज धूप, लू और हाई टेम्परेचर से थकान, डीहाइड्रेशन, चक्कर और हीट स्ट्रोक का रिस्क बढ़ जाता है।
तस्वीरें देखिए-



2. क्रॉनिक डिजीज है तो नौतपा में सावधान: हीट स्ट्रोक का रिस्क ज्यादा, ये 11 संकेत इग्नोर न करें, तुरंत डॉक्टर से मिलें
नौतपा में गर्मी चरम पर होती है। हाई टेम्परेचर में शरीर का नेचुरल कूलिंग सिस्टम कमजोर पड़ने लगता है। जिन लोगों को पहले से कोई बीमारी है, उनके लिए यह समय और भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
बिना किसी विक्षोभ और नौतपा के बीच बारिश कैसे? मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यूपी में पिछले कुछ दिनों से तापमान बहुत ज्यादा है। तेज गर्मी के कारण जमीन और ऊपरी हवा के तापमान में बड़ा अंतर बन गया है। इसके अलावा पूर्वी यूपी से लेकर छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ लाइन (कम दबाव का क्षेत्र बनाने वाली एक काल्पनिक रेखा) सक्रिय है। दक्षिण बिहार के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है। एक मौसमी सिस्टम जम्मू-कश्मीर और उसके आसपास के इलाकों के ऊपर भी एक्टिव है। इस वजह से यूपी में मौसम बदल गया है। आंधी-तूफान और बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-
28 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। दक्षिण बिहार और आसपास के क्षेत्रों में ऊंचाई पर चक्रवाती हवा की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में प्रदेश में 29 और 30 मई को आंधी, बारिश के साथ बिजली कड़क सकती है। हवा की रफ्तार 50 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है।



