उत्तर प्रदेश

यूपी में पीएम मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बीच लखनऊ में 70 जज एक साथ साइकिल से जिला कोर्ट पहुंचे:कुशीनगर-महाराजगंज में पेट्रोल-पंपों पर लाइन; यूपी में साइकिल ट्रैक बनेंगे

यूपी में पीएम मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बीच लखनऊ में शुक्रवार को 70 जज एक साथ साइकिल से जिला कोर्ट पहुंचे। जजों ने अपनी साइकिलों पर पंपलेट लगाए थे, जिन पर लिखा था- एक देश, एक संकल्प। ईंधन बचाओ।

उधर, कुशीनगर और महाराजगंज में पेट्रोल-डीजल की किल्लत बनी हुई है। लगातार चौथे दिन कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगी रहीं। लोग बड़े-बड़े डिब्बे लेकर पंपों पर पहुंचे। महाराजगंज के एक युवक ने बताया कि सुबह से लाइन में लगे होने के बावजूद अब तक तेल नहीं मिला। अगर डीजल नहीं मिला, तो खेती कैसे होगी?

हालांकि, यूपी के राज्य स्तरीय समन्वयक (तेल उद्योग) के कार्यकारी निदेशक संजय भंडारी ने कहा-

QuoteImage

पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कमी नहीं है। सभी जगह पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। आपूर्ति सामान्य चल रही है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। पेट्रोल-डीजल की अनावश्यक जमाखोरी न करें।

QuoteImage

इसी बीच, ऊर्जा संकट को देखते हुए योगी सरकार ने गुरुवार देर रात बड़ा फैसला लिया। सरकारी अधिकारियों की गैर-जरूरी विदेश यात्राओं पर 7 महीने के लिए रोक लगा दी। साथ ही शहरों में 5 से 10 किमी. के दायरे में साइकिल चलाने के लिए अलग ट्रैक बनाने के निर्देश दिए। 10 साल से ज्यादा पुराने सरकारी वाहनों, जनरेटरों और दफ्तरों की बिजली खपत की जांच भी कराई जाएगी।

यूपी सरकार के विशेष सचिव प्रवीण कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए-

QuoteImage

नगर विकास विभाग की सभी बैठकें ऑनलाइन कराई जाएं। जिलों के बीच होने वाली बैठकें, प्रशिक्षण और सेमिनार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही किए जाएं। दफ्तरों में AC, लाइट और लिफ्ट का उपयोग कम से कम किया जाए। AC का तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रखा जाए।

QuoteImage

तस्वीरें देखिए-

कुशीनगर में पेट्रोल पंप पर लोग डीजल भरवाने के लिए गैलन, बाल्टियां और बोतलों की लंबी लाइन नजर आई।
कुशीनगर में पेट्रोल पंप पर लोग डीजल भरवाने के लिए गैलन, बाल्टियां और बोतलों की लंबी लाइन नजर आई।
कुशीनगर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत के बीच पेट्रोल पंप के बाहर गाड़ियों की लंबी लाइन देखी गई।
कुशीनगर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत के बीच पेट्रोल पंप के बाहर गाड़ियों की लंबी लाइन देखी गई।
महाराजगंज में लोग बड़े-बड़े डिब्बे लेकर पेट्रोल पंप पहुंचे।
महाराजगंज में लोग बड़े-बड़े डिब्बे लेकर पेट्रोल पंप पहुंचे।
लखनऊ में 70 जज साइकिल से जिला जज पहुंचे। पंपलेट लगाकर ईंधन बचाने का संकल्प दोहराया।
लखनऊ में 70 जज साइकिल से जिला जज पहुंचे। पंपलेट लगाकर ईंधन बचाने का संकल्प दोहराया।

पीएम मोदी की अपील के बाद यूपी सरकार ने लिए थे 7 बड़े फैसले

पीएम मोदी ने 10 और 11 मई को लोगों से पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस का संयमित उपयोग करने, अनावश्यक विदेश यात्राएं कम करने, सोने की खरीदारी पर रोक लगाने और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने की अपील की थी। इसके बाद 12 मई को यूपी सरकार ने 7 बड़े फैसले लिए। मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों और अफसरों के काफिले को 50% तक घटाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, हफ्ते में एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट या बस-मेट्रो से सफर करने को कहा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button