उत्तर प्रदेश

यूपी में पारा 46°C पार, चलती कार में आग लगी:गर्मी इतनी कि गैंडे, बाघ और हाथी भी बेहाल; 50 शहरों में लू चल रही

यूपी भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। रविवार को पूरे प्रदेश में तेज धूप निकली। 50 से ज्यादा शहरों में गर्म हवाएं चल रही हैं। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा। लखनऊ में चौराहों पर ग्रीन शेड लगाए गए हैं। जिससे सिग्नल पर रेड लाइट होने पर लोग धूप में न खड़े हों।

मुजफ्फरनगर में एक चलती कार में आग लग गई। ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई। भीषण गर्मी से बिजनौर के अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ और हाथी बेहाल हो गए। दिनभर तालाब के आसपास ही घूमते रहे। लखीमपुर-खीरी के दुधवा नेशनल पार्क में गैंडा तालाब में बैठकर दिन काट रहा है। शाम होने पर ही बाहर निकल रहा।

आज 54 जिलों में हीटवेव (लू) का अलर्ट है। इनमें से 10 जिलों के लिए रेड अलर्ट है। यानी यहां झुलसाने वाली गर्म हवाएं चलेंगी। इसके अलावा पश्चिमी यूपी के 24 जिलों में आंधी-बारिश का भी अलर्ट है। मौसम विभाग ने सोमवार से शुरू हो रहे नौतपा में भी आंधी और बारिश की आशंका जताई है। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि नौतपा और तपाएगा।

इससे पहले, शनिवार को बांदा 46.2°C के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। प्रयागराज में 46°C, झांसी में 44.9°C, वाराणसी 44.7°C और हमीरपुर 44.7°C रिकॉर्ड किया गया। गाजियाबाद में हल्की बारिश हुई। मथुरा, अयोध्या, बाराबंकी और गोंडा में आंधी चली।

मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले गर्मी के कारण एसिडिटी की समस्या और निपटने के उपायों के बारे में जान लीजिए…

देश के कई हिस्सों में तापमान 45°C चल रहा है। इसमें अपच और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। ध्यान न देने पर ये प्रॉब्लम बड़ी हो सकती है। आज ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि खानपान, लाइफस्टाइल में बदलाव और घरेलू उपायों से एसिडिटी से निजात पाई जा सकती है।

मौसम की तस्वीरें-

आगरा के ताजमहल में गर्मी के बीच एक बुजुर्ग पर्यटक पानी पीता नजर आया।
आगरा के ताजमहल में गर्मी के बीच एक बुजुर्ग पर्यटक पानी पीता नजर आया।
प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर यात्री गर्मी से बचने के लिए गमछे से खुद को ढंके नजर आए।
प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर यात्री गर्मी से बचने के लिए गमछे से खुद को ढंके नजर आए।
हाथरस में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। अस्पतालों में उल्टी-दस्त, पेट दर्द और बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड में हीटस्ट्रोक के 200 मरीज पहुंचे।
हाथरस में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। अस्पतालों में उल्टी-दस्त, पेट दर्द और बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड में हीटस्ट्रोक के 200 मरीज पहुंचे।
इटावा सफारी पार्क में स्प्रिंकलर लगाए गए हैं। बब्बर शेर पानी में नहाकर राहत लेते नजर आए।
इटावा सफारी पार्क में स्प्रिंकलर लगाए गए हैं। बब्बर शेर पानी में नहाकर राहत लेते नजर आए।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-

QuoteImage

अगले तीन दिनों के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट है। इसके बाद ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा। पंजाब से लेकर दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान तक एक विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसका असर पश्चिमी यूपी पर पड़ेगा। इससे कहीं-कहीं बादल गरजने, ओले गिरने, झोंकेदार हवाएं चलने और छिटपुट बारिश की संभावना बनेगी।

QuoteImage

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button