लखनऊ

लखनऊ में अकीदत और नम आंखों से 19वीं रमजान पर गिलीम (कंबल के ताबूत) का जुलूस निकाला जा रहा;काले कपड़े पहनकर सड़क पर निकले शिया, ताबूत छूने की होड़ मची

लखनऊ में अकीदत और नम आंखों से 19वीं रमजान पर गिलीम (कंबल के ताबूत) का जुलूस निकाला जा रहा है। 4 किलोमीटर लंबे जुलूस में हजारों की संख्या में शिया समुदाय के लोग शामिल हुए। पुरुष-महिलाओं से लेकर बच्चों और बुजुर्ग तक, सभी काले कपड़े पहनकर पहुंचे।

लोगों के बीच ताबूत को एक नजर देखने, छूने और चूमने की होड़ मची रही। जुलूस निकलने से पहले सआदतगंज स्थित कूफा मस्जिद में मजलिस हुई। नमाज अदा की गई। शिया समुदाय के लोगों ने दुआ मांगी। फिर जुलूस शुरू हुआ। यह टूरियावांज, सरकटा नाला, बिल्लौचपुरा होते हुए चौक स्थित पाटा नाला इमामबाड़ा तकि जैदी पहुंचेगा।

जुलूस में सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। RAF और CRPF ने मोर्चा संभाल रखा है। ड्रोन और CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है। जिन-जिन रास्तों से जुलूस निकलेगा, वहां इमारतों की छत पर पुलिसकर्मी तैनात हैं।

बता दें कि 19वीं रमजान को हजरत अली जब नमाज के लिए मस्जिद पहुंचे तो उनके ऊपर पहला तलवार से हमला हुआ था। इसके बाद 21 रमजान को हजरत अली शहीद हो गए थे। उसी घटना को याद करते हुए जुलूस निकाला जाता है।

जुलूस में करीब 25 हजार लोग शामिल हो रहे हैं।

सआदतगंज स्थित कूफा मस्जिद में पहले नमाज अदा की गई।

जुलूस की सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनजर RAF की महिला टुकड़ी भी तैनात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button