IPL- लखनऊ के 3 बैटर्स शून्य पर आउट:बडोनी, पंत और मार्करम पवेलियन लौटे; राजस्थान ने 160 रन का टारगेट दिया

राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 के 32वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 160 रन का टारगेट दिया। इकाना स्टेडियम में बुधवार को लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए।
लखनऊ 8 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 44 रन ही बना पाई है। मिचेल मार्श और निकोलस पूरन क्रीज पर हैं। कप्तान ऋषभ पंत, आयुष बडोनी और ऐडन मार्करम शून्य पर आउट हुए।

राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 43 रन रवींद्र जडेजा ने बनाए। 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने बड़ी पारी नहीं खेली और सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मोहसिन खान ने दिग्वेश राठी के हाथों कैच कराया। वहीं, गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-2 विकेट झटके।
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी और मयंक यादव।
इम्पैक्ट प्लेयर्स- हिम्मत सिंह, जॉर्ज लिंडे, मणिमारन सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्जके और अब्दुल समद।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर- शुभम दुबे।
लखनऊ में फैंस के रिएक्शंस के लिए यह खबर पढ़ें…इकाना में वैभव सूर्यवंशी को देखने इंदौर से आया फैन…


