लखनऊ में भीषण आग से 50 से ज्यादा झोपड़ियां जलीं, 30 सिलेंडर फटे:युवक बोला- मेरे 4 बच्चे जिंदा जल गए; डिप्टी सीएम मौके पर पहुंचे
लखनऊ में बुधवार शाम साढ़े 5 बजे भीषण आग लग गई। विकासनगर इलाके में लगी इस आग से 30 से ज्यादा सिलेंडर फट गए। 50 से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। करीब 10 किलोमीटर दूर तक आग की लपटें देखी गईं। आग लगने के बाद आसपास के करीब 20 मकानों को खाली करा लिया गया।
अभी भी फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। इलाके की लाइट काट दी गई है। एक युवक का कहना है कि उसके 4 बच्चों की जलकर मौत हो गई है। वहीं, बाकी लोगों का सारा सामान जलकर राख हो गया। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल है। जिनकी झोपड़ियां जली हैं, वो लोग रो रहे हैं। कुछ लोगों का आरोप है कि जानबूझकर आग लगाई गई है।
सीएम योगी ने आग की घटना का संज्ञान लेते हुए अफसरों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। कहा कि राहत कार्य में तेजी लाई जाए। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से तेजी से बचाव कार्य करने के आदेश दिए।
तस्वीरें देखिए…





