मध्य प्रदेश

सर्वाइकल कैंसर…एचपीवी टीकाकरण में एमपी सबसे आगे:5 लाख बालिकाओं का हुआ वैक्सीनेशन, पश्चिम बंगाल में अबतक एक भी किशोरी को वैक्सीन नहीं लगी

किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए चलाए जा रहे एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान में एमपी देश में सबसे आगे है। राज्य में 7 लाख 51 हजार किशोरियों को टीकाकरण के लिए चिन्हित किया गया था, जिनमें से अब तक 5 लाख को टीका लगाया जा चुका है। इस तरह प्रदेश ने अपने लक्ष्य का करीब 66 प्रतिशत हासिल कर लिया है।

अगर अन्य राज्यों की बात करें तो मिजोरम में 57 प्रतिशत, गुजरात में 36 प्रतिशत और आंध्र प्रदेश में 33 प्रतिशत ही टीकाकरण हो पाया है। वहीं, पश्चिम बंगाल में अब तक अभियान शुरू नहीं हो सका है। उत्तर प्रदेश में 21 लाख किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य है, लेकिन अब तक केवल 6 हजार को ही वैक्सीन लगाई जा सकी है।

MP के कई जिलों ने 90% से अधिक लक्ष्य हासिल किया

एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान में जिला स्तर पर भी बेहतर प्रगति देखने को मिल रही है। डिंडोरी और राजगढ़ ने 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है, जबकि खंडवा (98.47%) और बालाघाट (96.50%) भी लक्ष्य के बेहद करीब हैं। सागर में 92.86% और खरगोन में 91.11% टीकाकरण दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button