उत्तर प्रदेशप्रयागराज

प्रयागराज में ट्रेन से कटकर 5 लोगों की मौत हो गई:बोगी से उतरकर नीचे खड़े थे; 2 ट्रेनों की चपेट में आकर जान गई

प्रयागराज में बुधवार शाम करीब 7:30 बजे ट्रेन से कटकर 5 लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की प

प्रयागराज में बुधवार शाम करीब 7:30 बजे ट्रेन से कटकर 5 लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। हादसा करछना क्षेत्र का पचदेवरा हाल्ट का है।

सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर जांच पड़ताल की जा रही है।

पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

हाल्ट स्टेशन पर ट्रेन से उतर गए थे यात्री फिरोजाबाद थाना खैरगढ़ गांव पृथ्वीपुर के रहने वाले आकाश (19) पुत्र गिरिराज अपने कोलकाता के रहने वाले रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। उनके साथ अजय पुत्र मुन्ना पासी निवासी कोलकाता भी था। पचदेवरा के पास एक आदमी उसी ट्रेन से गिर गया, जिससे चैन पुलिंग कर दी गई और ट्रेन रुक गई।

सभी लोग पेशाब करने के लिए उतरे थे। इतने में कालका मेल ने हार्न दिया और सभी लोग ट्रेन की ओर बढ़े तभी मिर्जापुर की ओर से आ रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ने पांचों लोगों को टक्कर मार दी। जिससे सभी की मौत हो गई।

दो लोगों की पहचान फिरोजाबाद के रहने वाले आकाश कुमार और मिर्जापुर का रहने वाले सुनील कुमार के रूप में हुई है। तीन शव अज्ञात है। उनका पता नहीं चला है। सूचना मिलते ही करछना थाने की पुलिस, एसीपी सुनील कुमार सिंह, जीआरपी और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

खबर अपडेट की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button