मध्य प्रदेश

रंगपंचमी के जश्न के दौरान शराबियों ने खेत में लगाई आग:मैहर के करइया-देवरी गांव में किसान का लाखों का सामान जला

मैहर जिले के नादन-देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करइया-देवरी में रंगपंचमी के जश्न के दौरान एक खेत में आग लगने का मामला सामने आया है। रविवार देर रात करीब 11 बजे कुछ असामाजिक तत्वों ने नशे की हालत में खेत के किनारे रखे सामान में आग लगा दी, जिससे किसान को भारी नुकसान हुआ।

जानकारी के अनुसार, रंगपंचमी की रात करइया-देवरी गांव में कुछ लोग एक खेत के किनारे जमा हुए थे। वे वहां शराब पी रहे थे और शोर-शराबा कर रहे थे। इसी दौरान नशे में धुत इन युवकों ने खेत के पास रखे सामान में आग लगा दी।

सूखी जगह होने के कारण आग तेजी से फैली और देखते ही देखते खेत का एक बड़ा हिस्सा लपटों से घिर गया। खेत से धुआं और आग की लपटें उठती देख खेत मालिक तुरंत मौके पर पहुंचा।

खेत में जलता किसान का सामान।

खेत मालिक ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक वहां रखा काफी सामान जलकर खाक हो चुका था। मौके से शराब की बोतलें भी मिली हैं।

पीड़ित किसान के अनुसार, आगजनी में उसे काफी आर्थिक नुकसान हुआ है, हालांकि अभी तक सटीक आंकड़े सामने नहीं आए हैं। किसान ने आरोप लगाया है कि गांव में अवैध रूप से शराब बेची जाती है और प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button