उत्तर प्रदेश

कौशांबी में भीषण सड़क हादसे में 2 भाइयों की मौत;हाईवे पर 10 मिनट तड़पा, पुलिस-राहगीर VIDEO बनाते रहे

कौशांबी में भीषण सड़क हादसे में 2 भाइयों की मौत हो गई। ससुराल से लौट रहे बाइक सवार भाइयों को अज्ञात वाहन रौंद कर फरार हो गया। छोटे भाई की तुरंत मौत हो गई। खून से लथपथ बड़ा भाई हाईवे किनारे करीब 10 मिनट तक पड़पता रहा।

बड़े भाई के गले और चेहरे से खून निकल रहा था। वह गंभीर हालत में उठने की कोशिश करता और लेट जाता। ऐसा करते हुए वह चीखता-चिल्लाता है। राहगीर और पुलिस वाले उसका वीडियो बनाते रहे। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मामला कोखराज थाना क्षेत्र में ककोढ़ा हाईवे ओवरब्रिज के पास का है।

हादसे के बाद पुलिस दोनों भाइयों के शवों को अस्पताल लेकर आई। सूचना पर परिजन भी पहुंचे।

 

गनपा गांव निवासी लक्ष्मण (28) की ससुराल बजहां गांव में भंडारे का कार्यक्रम था। लक्ष्मण के साथ उसका 14 साल का चचेरा भाई अंकित भी गया था। रविवार की शाम दोनों भण्डारे से बाइक से ककोढ़ा हाईवे से घर लौट रहे थे।

रात करीब 9 बजे जब वे ककोढ़ा हाईवे ओवरब्रिज पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक डिवाइडर से टकराकर सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। वहीं हादसे में अंकित की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिसकर्मी ने पूछा- किस गाड़ी ने मारी टक्कर राहगीरों की सूचना पर कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि अंकित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। जबकि लक्ष्मण गंभीर हालत में पड़ा है। वह तड़प रहा था, पुलिस और राहगीर उसका वीडियो बना रहे थे।

इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने घायल से पूछा- किस गाड़ी ने टक्कर मारी है। हालांकि युवक कुछ जवाब नहीं दे सका। सूचना पर 10 मिनट बाद एम्बुलेंस पहुंची, तब उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। उससे पहले तड़पते युवक को किसी ने हाथ नहीं लगाया।

इसी बाइक से दोनों भाई लौट रहे थे। इसका अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button