जयपुर

ऑनलाइन बिजनेस बताकर दुकानदार से 23 लाख ठगे:कंपनी ने उधार लिया लाखों का माल,अब रुपए लौटाने से मना किया

सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में इलेक्ट्रॉनिक आइटम के बिजनेस में 23 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। प्राइवेट कंपनी के लोगों ने ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर लाखों रुपए का माल उधार ले लिया। अब रुपए लौटाने से भी मना कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ऑनलाइन बिजनेस बताकर मला खरीदा

सीकर निवासी उर्मिला पारीक ने उद्योग नगर पुलिस थाने में शिकायत देकर बताया कि वह सागर इलेक्ट्रॉनिक्स की मालिक है। उनकी दुकान इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित है। 10 अक्टूबर 2023 को उनकी दुकान पर खुशनद, ऋषिराज,अनस,अमित,भीष्म,रफत,अजय और राहुल आए।

दुकान पर आए लोगों ने उर्मिला को इलेक्ट्रॉनिक सामान उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि काम करने पर उन्हें भी फायदा होगा। इसके बाद 13 अक्टूबर 2023 से कंपनी के लोगों ने माल लेना शुरू कर दिया।

पैसे लौटाने से किया मना

2 महीने तक तो कंपनी से जुड़े लोग पेमेंट टाइम पर करते रहे। लेकिन नवंबर 2023 में उन्होंने करीब 83.68 लाख का माल उर्मिला से उधार लिया। जिसमें से उन्होंने करीब 60.35 लाख रुपए लौटा दिए लेकिन 23.32 लाख रुपए अभी बाकी हैं। जब भी उर्मिला ने उस कंपनी के लोगों से बात की तो वह बार-बार रुपए देने का आश्वासन देते रहे।

2 दिन पहले जब उर्मिला ने कंपनी के लोगों से पैसों की बात की तो उन्होंने कहा कि हमें तो माल हड़पना था जो हमने हड़प लिया है,तुझे अब एक पैसा भी वापस नहीं देंगे। अब उद्योग नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच ASI सुखदेव सिंह कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button