SDM को महिलाओं ने दिलाई सौगंध; चारागाह बचाने भेड़-बकरियां लेकर प्रदर्शन

दौसा जिले के महवा क्षेत्र के कुतकपुर गांव में चारागाह भूमि पर 220 केवी जीएसएस बनाने के विरोध में ग्रामीण पिछले 168 दिनों से धरने पर बैठे हैं।
गुरुवार को ग्रामीण गोवंश और भेड़-बकरियों के साथ पैदल कूच कर एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। जहां लोगों की पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई।
दरअसल, पैदल कूच हिण्डौन रोड स्थित चामुंडा माता मंदिर से शुरू हुआ। बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे।
जहां लोगों ने एसडीएम मनीषा रेशम को ज्ञापन दिया। पूर्व जिला प्रमुख अजीत सिंह ने अल्टीमेटम दिया कि एक माह में आवंटन निरस्त नहीं हुआ तो विधायक जनसुनवाई केन्द्र के सामने धरना दिया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर रैली के कारण महवा-हिंडौन स्टेट हाईवे पर जाम लगा रहा, जहां पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया। डिप्टी एसपी मनोहरलाल, थाना प्रभारी राजेन्द्र, संतचरण समेत पुलिस जाप्ता तैनात रहा।
बता दें, सरकार ने पहले खोहरा मुल्ला-मातासूला क्षेत्र के लिए 220 केवी जीएसएस स्वीकृत किया था। विरोध के बाद इसे कुतकपुर की चारागाह भूमि में शिफ्ट किया गया, जिसका





