झारखंड

गुमला में रोड एक्सीडेंट में दो की मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ने तोड़ा दम, पेड़ से टकराने पर दूसरे बाइक सवार की मौत

गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों शवों का गुरुवार को सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया।

एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, इन दोनों सड़क दुर्घटनाओं में बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं।

बाइक पर सवार थे दो युवक

पहली घटना बसिया प्रखंड के पोकटा नदी के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार द्वारसेनी निवासी 22 वर्षीय प्रेम रंजन होरो और उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

इलाज के दौरान प्रेम की मौत हो गई

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बसिया उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने पर इलाज के दौरान प्रेम रंजन होरो की मौत हो गई। उसके साथी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

रोनित कच्छप की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। (फाइल)

पेड़ से टकरा गई अनियंत्रित बाइक

दूसरी घटना में बसिया थाना क्षेत्र के मोरेंग गांव निवासी महावीर लोहरा के 21 वर्षीय पुत्र रोनित कच्छप की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक के परिजन सुकुल लोहरा ने बताया कि रोनित टीवीएस एक्सएल 100 से मोरेंग बाजार से लौट रहा था, तभी मवेशी को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button