रांची

रांची में बिहार के सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ शिकायत:नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान खींचा था हिजाब, लिखित शिकायत में कार्रवाई की मांग

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ रांची के इटकी थाने में लिखित शिकायत की गई है। यह शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता मो. मुर्तजा आलम नाम के व्यक्ति ने कराई है। थाने में की गई शिकायत में कहा है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार के द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान हिजाब खींचा जाना व्यक्तिगत मामला न हो कर सार्वजनिक डोमेन का विषय बन चुका है।

धार्मिक परिधान के साथ सार्वजनिक मंच पर किया गया ऐसा व्यवहार न केवल आपत्तिजनक है बल्कि महिला की गरिमा, लज्जा और शारीरिक स्वायत्तता पर प्रत्यक्ष आघात करना है। लिखित शिकायत में मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही गई है।

पहले नियुक्ति पत्र दिया, फिर बोले- इसे हटाइए

दरअसल बीते सोमवार को CM नीतीश कुमार आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र बांट रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक महिला डॉक्टर नुसरत को पहले तो नियुक्ति पत्र दे दिया। इसके बाद उसे देखने लगे। महिला भी मुख्यमंत्री को देखकर मुस्कुराई। CM ने हिजाब की ओर इशारा करते हुए पूछा कि ये क्या है जी। महिला ने जवाब दिया, हिजाब है सर। CM ने कहा कि हटाइए इसे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने खुद अपने हाथ से महिला का हिजाब हटा दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button