उदयपुर

उदयपुर में घर में घुसा लेपर्ड:महिला बोली- दीवार फांदकर एकदम मेरे सामने आ गया, फिर दूसरे मकान में चला गया

उदयपुर में गुरुवार सुबह आबादी वाले इलाके में लेपर्ड घुस गया। भूपालपुरा क्षेत्र की कृष्णपुरा कॉलोनी में लेपर्ड कूदकर एक घर में गया। फिर छलांग लगाकर बाहर आ गया और सामने वाले घर में चला गया। लेपर्ड ने तीन बार अपनी लोकेशन बदली।

लेपर्ड के मूवमेंट की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने अलग-अलग जगह लेपर्ड की तलाश शुरू की। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज कर लिया। कॉलोनी में रहने वाले लोग करीब साढ़े आठ घंटे (सुबह 5 से दोपहर 1:30 बजे तक) दहशत में रहे।

कृष्णपुरा निवासी आशा कंवर ने बताया- मैं सुबह 10:30 बजे घर में रूम के बाहर झाड़ू निकाल रही थी। लेपर्ड छलांग लगाकर अचानक मेरे सामने आ गया। वह कुछ फीट की दूरी पर ही था। मैं डर कर कमरे में घुस गई। बाद में लेपर्ड दीवार कूदकर सामने वाले घर में चला गया।

देखिए, लेपर्ड के मूवमेंट और सर्च ऑपरेशन की PHOTO

वन विभाग की टीम ट्रेंकुलाइज के बाद लेपर्ड को पकड़कर घर से बाहर लाई और उसमें पिंजरे में डाला।

उदयपुर शहर की कृष्णपुरा कॉलोनी में जहां लेपर्ड का मूवमेंट दिखा, वहां लोग इकट्‌ठा हो गए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button