उदयपुरजयपुर

मंत्री से बोला नर्सिंगकर्मी-पैसे भी दे दिए, ट्रांसफर करा दो:मैं और मेरी मां हार्ट के मरीज, कांग्रेस ने कहा- घूसखोरी की खुली पोल

सीकर में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के स्वागत कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने अपने तबादले का मुद्दा उठाया। इस दौरान शिकायत कर्ता ने ट्रांसफर के लिए पैसे देने की भी बात कहीं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। मामले में प्रदेश कांग्रेस ने सरकार को घेरा है।

यूडीएच मंत्री रविवार रात को लक्ष्मणगढ़ के राजपुरा गांव में एक मंदिर के कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी दौरान बलारां गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया था। इसी दौरान यह घटनाक्रम हुआ।

बलारां गांव में मंत्री झाबर सिंह खर्रा का स्वागत किया गया था।

स्वागत के दौरान जैसलमेर में पोस्टेड नर्सिंग कर्मचारी अमित कुमार ने अपने तबादले को लेकर मंत्री से बात की।

तबादले के बारे में बताने के दौरान पैसे देने के बारे में कहा

स्वागत के दौरान जैसलमेर में नर्सिंग कर्मचारी के रूप में तैनात माधोपुरा निवासी अमित कुमार ने अपने तबादले पर मंत्री से बात की। वीडियो में अमित कुमार कह रहा है कि उसने तबादले को लेकर भाजपा नेता रामप्रसाद भड़ीया को दो बार बता दिया है। पैसे भी दे दिए है। मैं और मेरी मां हार्ट के मरीज है।

कांग्रेस ने सरकार को घेरा

मामले पर प्रदेश कांग्रेस ने X अकाउंट पर पोस्ट किया और सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा।

QuoteImage

भाजपा की #पर्ची_सरकार में ट्रांसफर पोस्टिंग में भारी भ्रष्टाचार और खुला कारोबार चल रहा है। भाजपा की पूरी व्यवस्था दलाली और कमीशनखोरी में डूब चुकी है।मंत्री झाबर सिंह खर्रा जी के सामने ही एक हार्ट पेशेंट कर्मचारी ट्रांसफर के नाम पर पैसे वसूली का गंभीर आरोप लगा रहा है। इतना ही… pic.twitter.com/TkiBr1oMg9— Rajasthan PCC (@INCRajasthan) March 23, 2026

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button