जयपुर

हिस्ट्रीशीटर को लात-घूंसों और सरिए से पीटा,महिला ने सीने पर पैर रखा, पेट में लात मारी; युवकों ने बाल पकड़कर घसीटा

बीकानेर में महिला और युवकों ने हिस्ट्रीशीटर को लात-घूंसे, चप्पल और सरिए से जमकर पीटा। बदमाश चिल्लाता रहा कि मेरी बात सुन लो, लेकिन लोग पीटते रहे। दरअसल, हिस्ट्रीशीटर अपने साथियों के साथ एक परिवार को धमकाने पहुंचा था। बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया। यह देख उसके साथी फरार हो गए।

घटना सेरूणा थाना इलाके के सेरूणा गांव की रविवार की है। सोमवार को इसके 4 वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला ने हिस्ट्रीशीटर की सीने पर पहले पैर रखा, इसके बाद पेट में लात मारी। वहीं अन्य युवक हिस्ट्रीशीटर को चप्पल, घूंसों और थप्पड़ों से पीटते रहे।

फोटोज में समझिए पूरा घटनाक्रम

एक युवक हिस्ट्रीशीटर को सड़क पर पटक कर उसके बाल पकड़ कर और लोगों के आने का इंतजार करता रहा।

हिस्ट्रीशीटर को जमीन पर पटका, घेरकर मारपीट

ASP बनवारीलाल मीणा ने बताया- श्रीडूंगरगढ़ थाने के हिस्ट्रीशीटर रामनिवास को लोगों ने पीटा है। वो अपने साथियों के साथ पीड़ित परिवार को धमकाने आया था। वहां खड़े एक युवक ने रामनिवास को पकड़ लिया। यह देख हिस्ट्रीशीटर के साथी भाग गए।

ASP ने बताया- रामनिवास को लोगों ने पकड़कर पीट दिया। रामनिवास को धमकाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा है।

घटना के 4 वीडियो सामने आए हैं

  • पहले वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक हिस्ट्रीशीटर रामनिवास के बाल पकड़कर जमीन में पटक रखा है। युवक किसी से पूछ रहा है कि वो कितनी देर में आ रहे हैं। इतने में एक पिकअप आकर रुकती है। इसमें से एक युवक और एक महिला नीचे उतरते हैं।
  • दूसरे वीडियो में महिला भी हिस्ट्रीशीटर रामनिवास के बाल पकड़े हुए दिख रही है। 2-3 युवक हिस्ट्रीशीटर को घेरकर पीट रहे हैं। हिस्ट्रीशीटर रामनिवास के सीने पर महिला पैर रखकर खड़ी हो जाती है और उसके पेट में लात भी मारती है।
  • तीसरे वीडियो में हिस्ट्रीशीटर राम निवास से लोग मारपीट करते नजर आ रहे हैं। हिस्ट्रीशीटर रामनिवास को लोग चप्पल से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद महिला बीच बचाव करती है। बोलती है मत मारो पुलिस को आने दो, पुलिस आ रही है। हिस्ट्रीशीटर रामनिवास बार-बार कहता है- बात सुन लो, बात सुन लो।
  • चौथे वीडियो में युवक यह कहते हुए दिख रहे है कि बहुत सुन ली तेरी बात। इतने में एक युवक लोहे का सरिया लेकर आता है और हिस्ट्रीशीटर रामनिवास को बुरी तरह पीटता है। हिस्ट्रीशीटर रामनिवास बार-बार यही कहता रहा मेरी बात तो सुन लो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button