जयपुर

पति ने किया सुसाइड, शव से लिपटकर रोई पत्नी:गाल थपथपाती रही; बेटे से बोली- रो मत बेटा पापा सो रहे हैं, अभी उठ जाएंगे

पाली में युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। अस्पताल में पति के शव से लिपटकर पत्नी रोती रही। सिर को हाथों में लेकर गाल थपथपाती रही और कहती रही- पवन के पापा उठ जाओ, बच्चों के लिए आंखें खोलो।

बेटा अपने पिता का शव देखकर रोया तो मां उसे दिलासा देती रही कि- बेटा रो मत, तेरे पापा सो रहे हैं, अभी उठ जाएंगे। ये देृश्य देख हॉस्पिटल में मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गई। मामला पाली जिले के औद्योगिक नगर थाना इलाके का है।

मृतक की पत्नी पिंकी और बेटे पवन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

बेटे ने देखा पिता फंदे पर लटके थे जानकारी के अनुसार, श्रवणराम (40) निवासी शिवाजी नगर ने सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। इस दौरान पत्नी काम पर गई हुई थी और दोनों बच्चे पवन (15) और दीपक (13) घर के बाहर खेल रहे थे। कुछ देर बाद बड़ा बेटा घर की तरफ गया तो दरवाजा अंदर से बंद था।

पवन ने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन पिता ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर पवन ने खिड़की से देखा तो अंदर उसके पिता फंदे से लटके नजर आया। यह देखकर वह जोर से चिल्लाया। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए।

लोगों ने घर का दरवाजा तोड़कर श्रवणराम को फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पति ने फोन किया था, शोर के कारण पता नहीं चला मृतक की पत्नी पिंकी ने बताया- मेरे पति श्रवण ड्राइविंग का काम करते थे और मैं मिल में काम करती हूं। सुबह में मिल में काम करने गई थी। पति और बच्चे घर पर ही थे। दोपहर करीब 12.30 बजे पति ने कॉल किया था। मिल में शोर ज्यादा होने के कारण पता ही नहीं चल पाया कि पति का कॉल आया था।

पिंकी ने कहा- पता होता कि पति ऐसा कदम उठाएंगे तो तुरंत दौड़कर घर चली जाती और उनको बचा लेती। उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसके बारे में मुझे मालूम नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button