उत्तर प्रदेश

कार की टक्कर से 20 फीट हवा में उछला सिपाही:100 की स्पीड में दुकान में घुसी, मैनपुरी में झगड़े की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मैनपुरी में एक तेज रफ्तार कार ने पुलिस की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर पीछे बैठा सिपाही उछलकर 20 मीटर दूर गिरा। घटना में सिपाही समेत तीन लोग घायल हो गए। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

रविवार को दो पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट हुई थी। पुलिस इसकी सूचना पर पहुंची थी। हमलावरों से बचने के प्रयास में शिकायतकर्ता ने अपनी कार तेज रफ्तार में भगाई। तभी रविवार को ये घटना हो गई। मामला भोगांव थाना क्षेत्र का है।

कार की टक्कर लगते ही पीछे बैठा सिपाही उछलकर दूर जा गिरा।

हमलावर से बचने के लिए भगाई कार

रतनपुर किरकिच गांव निवासी नमन शाक्य अपने साथी छोटू चौहान के साथ ताल वाले पेट्रोल पंप पर मौजूद थे। तभी पंकज, चंद्रप्रकाश, अजय और भानू अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे। पुरानी चुनावी रंजिश और एक दिन पहले हुए विवाद को लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई।

सूचना मिलने पर कोबरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सिपाही जतिन कुमार बाइक चला रहे थे। उनके पीछे सिपाही विनीत बैठे थे। इसी दौरान हमलावरों से बचने के प्रयास में नमन शाक्य ने अपनी कार तेज रफ्तार में भगाई। घबराहट में कार बेकाबू हो गई और सीधे पुलिस की बाइक को टक्कर मार दी।

सिपाही के अलावा मां बेटी भी घायल

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक समेत सिपाही जतिन कुमार हवा में उछलकर 20 मीटर दूर जा गिरे, जबकि पीछे बैठे विनीत बाल-बाल बच गए। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर जीटी रोड किनारे स्थित ‘साधना बॉक्स उद्योग’ में जा घुसी।

दुकान में मौजूद साधना देवी और उनकी बेटी प्रिया भी घायल हो गईं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने

पुलिस ने नमन शाक्य और छोटू चौहान को हिरासत में ले लिया है। वहीं मारपीट में शामिल आरोपियों की दो बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस मामले की जांच कर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button