झारखंड

झारखंड में कुछ दिन तेज ठंड से मिलेगी राहत:20 दिसंबर तक कम ठिठुरन की संभावना, सबसे कम रहा कांके का न्यूनतम तापमान

रांची समेत राज्य के अधिकतर जिले में अब ठंड का असर थोड़ा कम रहने की संभावना बनी है। मौसम विभाग के अनुसार, रांची सहित राज्य की अधिकतम जिलों में रविवार से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हुई है।

अगले तीन दिनों में रात के तापमान में करीब 3 डिग्री तक इजाफा होने की संभावना है। इसके बाद दो दिनों तक तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा।

हजारीबाग में सुबह छाया कोहरा।

ठंड से मामूली राहत मिलने की उम्मीद

सुबह में कुहासा छाया रहेगा जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा। 20 दिसंबर तक ठंड से मामूली राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि बारिश के बाद ही ठंड दोबारा जोर पकड़ सकती है। फिलहाल इसकी संभावना नहीं है।

इसके साथ ही सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रांची (कांके) में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

जामताड़ा में अलाव तापता व्यक्ति।

कुछ-कुछ देर पर पानी पीते रहें

इधर, ठंड को देखते हुए सुबह सैर करने‎ वालों लोगों से भी कहा गया है कि वे‎ सुबह-सुबह के बजाय सूर्य निकलने के‎ बाद टहलें। पानी हल्का गर्म कर पीएं।‎ शरीर को गर्म रखने के उपाय करें।‎ खाने-पीने में विशेष सतर्कता बरतें। ‎

शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें।‎ कुछ-कुछ देर पर पानी पीते रहें। इधर,‎ ठंड का असर आलू के साथ गेहूं की ‎फसल की पैदावार पर असर पड़ रहा है।‎ आलू की तो पत्तियां सूख जा रही है। ‎गेहूं की फसल पर भी पाले का असर है।‎

सबसे अधिक अधिकतम तापमान जमशेदपुर का रहा

पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, पिछले 24 घंटे में रांची, डाल्टेनगंज, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार और सरायकेला का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। खूंटी का न्यूनतम तापमान सामान्य से 07.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button