तेजी से बढ़ेगी ठंड, IMD ने बताया- अगले 5 दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम
राजधानी में पिछले 24 घंटे में तापमान में वृद्धि हुई है

स्टार इंडिया न्यूज़ प्रतिनिधि
राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में इन दिनों ठंड से लोगों को कुछ राहत मिल रही है। लोग खिली धूप का आनंद ले रहे हैं और नववर्ष में गुलाबी ठंड का लुत्फ उठाने की तैयारी में भी जुटे हैं।
सुबह और देर रात ही कनकनी का असर देखने को मिल रहा है जबकि धूप खिलते ही लोग इसका सेवन करने को घर की छत पर या फिर पार्क का रूख करने लगे हैं।
राजधानी में भी पिछले 24 घंटे के दौरान एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जिस कारण ठंड से कुछ राहत मिल रही है।
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस गुमला का रहा। वहीं, राजधानी रांची की बात करें तो अधिकतम 24.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, दूसरी ओर मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि एकाध दिन ही ठंड से राहत मिलेगी, अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। इसके बाद अगले चार दिनों तक यानी 2, 3, 4, और 5 दिसंबर के बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। जिसके बाद ठंड का असर बढ़ेगा और उत्तर पश्चिमी क्षेत्र से आने वाली पछुआ हवा के कारण कनकनी भी बढ़ जाएगी



