जयपुर

इंडिगो एयरलाइंस का फ्लाइट शेड्यूल बिगड़ा:जयपुर से मुंबई और बेंगलुरु की फ्लाइट हुई रद्द, परेशान हुए पैसेंजर्स

जयपुर एयरपोर्ट पर एक बार फिर फ्लाइट शेड्यूल गड़बड़ा गया है। रविवार को जयपुर से उड़ान भरने वाली इंडिगो एयरलाइंस की दो फ्लाइट अचानक रद्द कर दी गई। दिल्ली में मौसम खराब रहा। इस वजह से दिल्ली से जयपुर आने वाली फ्लाइट भी निर्धारित वक्त से लेट लैंड हुई। इससे पैसेंजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इंडिगो की फ्लाइट 6E – 6592 रोजाना सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर जयपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरती है। इसे आज संचालन कारणों का हवाला देते हुए एयरलाइंस ने रद्द कर दी। एयरलाइन ने पैसेंजर्स को आखिरी समय पर इसकी जानकारी दी। सुबह की फ्लाइट होने की वजह से काफी पैसेंजर्स एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। हालांकि एयरलाइन कंपनी द्वारा पैसेंजर्स को रिफंड देने के साथ ही दूसरी फ्लाइट में एडजस्ट करने की प्रक्रिया जारी है।

इसके साथ ही इंडिगो की नियमित उड़ान 6E – 6503, जो रोजाना सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर जयपुर से बेंगलुरु के लिए रवाना होती है। उसे भी डिले करने के बाद इंडिगो एयरलाइन ने ऑपरेशनल रीजन का हवाला देकर आखिरी वक्त पर रद्द कर दिया। इससे बेंगलुरु जाने वाले पैसेंजर्स को काफी परेशान होना पड़ा।

इंडियो की फ्लाइट्स एक सप्ताह से बार-बार रद्द हो रही

दरअसल, इंडिगो एयरलाइंस द्वारा बीते एक सप्ताह से जयपुर एयरपोर्ट से संचालित फ्लाइट को आखिरी वक्त पर रद्द किया जा रहा है। जबकि काफी फ्लाइट अपने निर्धारित वक्त पर उड़ान नहीं भर पा रही है। बावजूद इसके इंडिगो एयरलाइंस की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि जयपुर एयरपोर्ट पर बिगड़ा फ्लाइट शेड्यूल कब सामान्य होगा।

6 दिन से शेड्यूल गड़बड़ाया हुआ

बता दें कि जयपुर एयरपोर्ट पर पिछले 6 दिनों से लगातार फ्लाइट शेड्यूल गड़बड़ाया हुआ है। अब तक आधा दर्जन से ज्यादा फ्लाइट जहां आखिरी वक्त पर रद्द की जा चुकी है। वहीं एक दर्जन से ज्यादा फ्लाइट हर दिन अपने निर्धारित वक्त पर टेक ऑफ और लैंडिंग नहीं कर पा रही है। जयपुर एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार एयरक्राफ्ट की कमी और तकनीकी खराबी फिलहाल फ्लाइट रद्द होने का प्रमुख कारण है, जो अगले कुछ दिनों तक बरकरार रह सकता है। ऐसे में जयपुर एयरपोर्ट से ट्रैवल करने वाले पैसेंजर को अगले कुछ दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button