खेल
Trending

विराट कोहली के शतक के जश्न के बीच सुरक्षा में सेंध, सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान पर पैर छूने पहुंचा फैन

रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में अपना 52वां वनडे शतक जड़ा

Virat Kohli: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में अपना 52वां वनडे शतक जड़ डाला। उन्होंने जैसे ही शतक पूरा किया, वैसे ही एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान पर उनके पैर छूने आ गया। इस पर काफी सवाल उठ रहे हैं।


भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में अपना 52वां वनडे शतक जड़कर इतिहास रच दिया। यह शतक वनडे क्रिकेट के इतिहास का 7000वां शतक भी था। कोहली ने इस दौरान पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के साथ 136 रनों की शानदार साझेदारी की। विराट ने जैसे ही यह शतक पूरा किया, वैसे ही एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान पर उनके पैर छूने आ गया, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

एक उत्साही फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में प्रवेश कर गया और सीधे कोहली के पैर छूने चला गया। ऐसा होने पर सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और फैन को बाहर निकाला। यह घटना एक बार फिर बड़े मैचों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है। ऐसा मैदान पर पहली बार देखने को नहीं मिला है। रांची के इस मैदान पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ भी ऐसा हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button