खेल

RCB लगातार दूसरे फाइनल के करीब:गुजरात का छठा विकेट गिरा, सुंदर आउट, स्कोर 70/6; बेंगलुरु ने 255 रन का टारगेट दिया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार दूसरे IPL सीजन के फाइनल की ओर बढ़ रही है। डिफेंडिंग चैंपियन ने गुजरात के खिलाफ धर्मशाला में खेले जा रहे क्वालिफायर-1 के मुकाबले में 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 254 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 10 ओवर में 6 विकेट खोकर सिर्फ 70 रन ही बना सकी है।

साई सुदर्शन, शुभमन गिल, जोस बटलर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर और वॉशिंगटन सुंदर आउट हो चुके हैं। राहुल तेवतिया क्रीज पर हैं।

इससे पहले बेंगलुरु के लिए कप्तान रजत पाटीदार ने 33 गेंदों पर नाबाद 93 रन बनाए। उन्होंने 9 छक्के और 5 चौके जमाए। विराट कोहली और क्रुणाल पंड्या ने 43-43 रन बनाए। गुजरात के लिए कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट लिए।

वहीं, बेंगलुरु ने प्लेऑफ/नॉकआउट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड गुजरात के नाम था, जिसने 2023 में क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 233/3 रन बनाए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button