धर्म

मीन राशि में शनि मार्गी होने से बदल सकती है किस्मत

साढ़ेसाती-ढैया वाले जातकों को मिलेगी बड़ी राहत

29 नवंबर को ब्रह्म मुहूर्त में शनिदेव 138 दिनों की वक्री चाल समाप्त कर मार्गी होने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा। ज्योतिर्विदों के अनुसार शनि की सीधी चाल वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक, मकर और कुम्भ राशि के जातकों के लिए विशेष फलदायी होगी। वहीं साढ़ेसाती और ढैया झेल रहे लोगों को भी राहत मिलने की संभावना है।

न्याय के देवता शनिदेव 29 नवंबर को ब्रह्म मुहूर्त में 138 दिन से वक्री चाल चलने के बाद मार्गी (Shani Margi) होंगे। ज्योतिर्विदों के मुताबिक उनकी चाल टेढ़ी से सीधा होना का विभिन्न राशि के जातकों के लिए लाभदायक होगा। इस बदली चाल का लाभ वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक, मकर के अतिरिक्त कुम्भ राशि के जातकों को मिलेगा। साथ ही जिन राशियों पर वर्तमान में साढे साती और ढैय्या चल रही है उन्हें भी राहत मिलेगी।

ज्योर्तिविद् कान्हा जोशी बताते है कि शनि के मार्गी होने का सभी राशियों पर सकारात्मक असर होगा। कई पंचांगो के अनुसार शनिदेव 29 नवंबर शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त में मीन राशि में मार्गी होंगे। शनि वर्तमान में मीन राशि में वक्री है। इसी राशि में मार्गी होंगे मतलब अब से सीधी चाल चलेंगे। वे गत 13 जुलाई 2025 से इसी राशि में रहते हुए वक्री चल रहे थे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button