देशधर्म

मथुरा के सरकारी स्कूल में हेडमास्टर ने जबरन नमाज पढ़वाई:बच्चों पर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया, राष्ट्रगान गाने पर डांटता था, सस्पेंड

मथुरा के सरकारी स्कूल में बच्चों से नमाज पढ़वाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हेडमास्टर बच्चों का ब्रेनवॉश कर जबरन नमाज पढ़वाता। इस्लाम अपनाने का दवाब बनाने के लिए उसे बाकी धर्मों से अच्छा बताता। देवी-देवताओं को लेकर अमर्यादित बातें बोलता और बच्चों को राष्ट्रगान गाने पर डांटता था।

भाजपा नेता की शिकायत के बाद BSA ने हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया। जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी भी बनाई है। शुरुआती जांच में हेडमास्टर पर लगे आरोप सही पाए गए। भाजपा नेता का कहना है कि बच्चों के पैरेंट्स ने उन्हें इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने 30 जनवरी को BSA से शिकायत की। 2 दिन बाद हेडमास्टर पर एक्शन हुआ। मामला मांटा थाना क्षेत्र के नौहझील प्राइमरी स्कूल का है।

‘बच्चों को इस्लाम अपनाने के लिए मोटिवेट करते है’

भाजपा के बाजना मंडल अध्यक्ष दुर्गेश प्रधान ने बताया- प्राइमरी स्कूल में हिंदू और मुसलमान धर्मों के बच्चे पढ़ते हैं। हिंदू बच्चों की संख्या अधिक है। स्कूल के हेडमास्टर जान मोहम्मद हिंदू धर्म को नीचा दिखाते हैं। हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते हैं। बाहर से तब्लीगी जमात के लोगों को बुलाते हैं। बच्चों को इस्लाम धर्मं की शिक्षा देते हैं। बच्चों से कहते हैं कि उन्हें इस्लाम को फॉलो करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button