उत्तर प्रदेशप्रयागराज

प्रयागराज में डॉक्टर के बेटे का सुसाइड:कमरे में फंदे से लटकी मिली डेडबॉडी, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से LLB की पढ़ाई कर रहा था

प्रयागराज में डॉक्टर के बेटे ने सुसाइड कर लिया। युवक की कमरे में फांसी के फंदे से लटकती डेडबॉडी मिली। घटना की सूचना मिलते ही कर्नलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

युवक स्पर्श शुक्ला (22) नेशनल लॉ कॉलेज जबलपुर में LLB सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। स्पर्श के पिता डॉ. अजय कुमार बाल रोग विशेषज्ञ हैं। वह कर्नलगंज के स्वास्तिक मैगनोलिया अपार्टमेंट में रहते हैं। पत्नी टीचर है।

अब पूरी घटना पढ़िए

डॉक्टर के बेटे के डेडबॉडी मिलने की सूचना के बाद पुलिस पहुंची। जांच-पड़ताल की। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात को स्पर्श ने परिवार के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। रविवार सुबह जब घर में मेड साफ-सफाई करने पहुंची तो दरवाजा नहीं खुला। अंदर से भी कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद मेड ने परिवार वालों को जानकारी दी। दूसरी चाबी मंगवाकर दरवाजा खोला गया। कमरे के अंदर का सीन देख परिवार के होश उड़ गए। स्पर्श फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।

कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया-

QuoteImage

मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों ने भी ऐसी किसी वजह की जानकारी नहीं दी है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता चल सके। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

QuoteImage

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button