भोपालमध्य प्रदेश
Trending

मासूम से दरिंदगी का आरोपी सलमान भोपाल से गिरफ्तार

जंगलों के रास्ते भोपाल में हुआ था दाखिल, हिंदू संगठनों के पहुंचने से पहले गौहरगंज पुलिस को सौंपा



भोपाल। रायसेन के गौहरगंज में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म के फरार आरोपी सलमान (23) को सात दिन बाद भोपाल से गिरफ्तार कर लिया गया है। 30 हजार रुपए के इनामी आरोपी को भोपाल की गांधीनगर पुलिस ने हिरासत में लिया और तत्काल गौहरगंज पुलिस के हवाले कर दिया। गौहरगंज पुलिस आरोपी को लेकर अपने क्षेत्र के लिए रवाना हो चुकी है, जहां उससे आगे की पूछताछ और कार्रवाई की जाएगी।

जंगल के रास्ते भोपाल पहुंचा, मुस्लिम युवकों ने दबोचा पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद वह जंगलों के रास्ते पैदल चलकर भोपाल में दाखिल हुआ और गांधीनगर इलाके में छिपा था। आरोपी सलमान को गांधीनगर क्षेत्र में स्थानीय मुस्लिम युवकों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। आरोपी सलमान के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही कई हिंदू संगठन के कार्यकर्ता गांधीनगर थाने पहुंच गए थे। इलाके में तनाव की आशंका को देखते हुए गांधीनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और हिंदू संगठनों के पहुंचने से पहले ही आरोपी को गौहरगंज पुलिस के हवाले कर दिया था। अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई गौहरगंज में ही की जाएगी।

जानकारी अनुसार यह है पूरा मामला

आरोपी 21 नवंबर की शाम से फरार चल रहा था।

जानकारी के अनुसार 21 नवंबर की शाम करीब 6 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान आरोपी सलमान उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने जंगल की ओर ले गया और दुष्कर्म कर फरार हो गया था। बच्ची बाद में रोती हुई जंगल में मिली थी। बच्ची को गंभीर हालत में भोपाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है।

एसपी पर थी गिरी गाज

मामले में पुलिस की लापरवाही को देखते हुए, सीएम मोहन यादव ने तत्काल प्रभाव से रायसेन एसपी पंकज पांडेय को पद से हटाने और उन्हें पुलिस मुख्यालय अटैच करने के निर्देश दिए थे। पंकज पांडेय की जगह, भोपाल जोन-1 के डीसीपी आशुतोष गुप्ता को रायसेन का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया था। नए एसपी बनने के 48 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इनका कहना है…

आरोपी सलमान को गांधीनगर पुलिस की मदद से। गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को गौहरगंज पुलिस टीम लेकर आई है। आरोपी इतने दिनों से कहां फरारी काट रहा था, इसका पता पूछताछ में चलेगा।

*आशुतोष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक, रायसेन*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button