उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी में पारा 7.2°C, 15 शहरों में भीषण कोहरा:लखनऊ में 3 फ्लाइट रद्द, 14 लेट; संगम पहुंचे साइबेरियन पक्षी उत्तर प्रदेश8 घंटे पहले

यूपी में ठंड बढ़ती जा रही है। 17 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। कानपुर सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 7.2 डिग्री दर्ज हुआ। आज अयोध्या, वाराणसी समेत 15 शहरों में कोहरा छाया रहा। बरेली और कुशीनगर में विजिबिलिटी 400 मीटर दर्ज की गई।

कोहरे के कारण लखनऊ में 3 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं, जबकि 14 उड़ानों में 1 से 10 घंटे की देरी हुई। उधर, साइबेरियन पक्षियों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। प्रयागराज संगम पर पक्षियों का झुंड पहुंचा। लोग इन्हें दाना खिलाते और सेल्फी लेते नजर आए। तमाम जगहों पर अलाव जलने भी शुरू हो गए हैं।

लखनऊ आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया-

QuoteImage

अगले एक-दो दिन में तापमान में और गिरावट होगी। इसके बाद पारे में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी दिशा से आ रही ठंडी, शुष्क हवाएं अभी मौसम का मिजाज तय कर रही हैं। फिलहाल कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है।

QuoteImage

3 तस्वीरें देखिए…

यूपी में कानपुर सबसे ठंडा रहा। जगह-जगह अलाव के पास भीड़ दिख रही है।

प्रयागराज में गुरुवार सुबह 6 बजे की तस्वीर है। शहर में हल्का कोहरा रहा।

अब शहरों की बात-

लखनऊ से मुंबई-बेंगलुरु जाने वाली उड़ानें रद्द

  • कोहरे का असर लखनऊ एयरपोर्ट पर भी साफ दिखा। विजिबिलिटी कम होने से एयर ट्रैफिक बार-बार बाधित हुआ। बुधवार को 3 फ्लाइटें निरस्त रहीं। लखनऊ से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-2441, लखनऊ-बेंगलुरु की उड़ान 6E-6354 और मुंबई से लखनऊ आने वाली 6E-2442 रद्द करनी पड़ी।
  • शारजाह से लखनऊ आने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E-8692 पूरे 10 घंटे लेट लखनऊ पहुंची। लखनऊ से शारजाह जाने वाली फ्लाइट 6E-8751 भी 10 घंटे 30 मिनट की देरी से उड़ान भर सकी। इससे यात्रियों में भारी नाराजगी देखी गई। इन दो उड़ानों के अलावा 12 और फ्लाइट्स लेट रहीं।
  • शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 12 डिग्री के आसपास रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया।
  • गुरुवार सुबह लखनऊ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 228 दर्ज किया गया। इस स्तर पर शहर की हवा ऑरेंज जोन में बनी हुई है, जो संवेदनशील लोगों के लिए सेहत संबंधी दिक्कतें बढ़ा सकती है।
  • प्रयागराज में कोहरा छाया, साइबेरियन पक्षी पहुंचे प्रयागराज में ठंड तेजी से बढ़ रही है। लोग शाम के बाद घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। जगह-जगह अलाव जलने लगे हैं। गुरुवार सुबह यहां हल्का कोहरा रहा। प्रदूषण की बात करें तो AQI 320 रहा, जो बहुत खराब स्तर है।

    इस बीच संगम पर काफी संख्या में साइबेरियन पक्षी आ गए हैं। ये पक्षी रूस के साइबेरिया क्षेत्र, मंगोलिया, कजाकिस्तान और मध्य एशिया के बेहद ठंडे इलाकों से आए हैं। इन दिनों यहां का तापमान इन पक्षियों को रहने के लिए अच्छा होता है।

    कानपुर प्रदेश में सबसे ठंडा, पारा 7.2 डिग्री कानपुर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य तापमान से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम है। साथ ही इस सीजन का सबसे कम तापमान है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. नौशाद खान के अनुसार, अगले पांच दिनों में आसमान साफ रहेगा। हालांकि, रात और सुबह के तापमान में और गिरावट के आसार हैं, जिससे ठंड का प्रकोप बना रह सकता है।

गाजियाबाद में सुबह धूप, AQI 360 पहुंचा गाजियाबाद में गुरुवार सुबह से हल्की धूप खिली है। आज सुबह के समय तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने का पूर्व अनुमान है। आज AQI 360 है, जो फिर से बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button