जयपुर

राजस्थान में हवा चलने से सर्दी कम हुई:6 शहरों को छोड़कर सभी में रात का तापमान 10 डिग्री या उससे ऊपर; स्मॉग का असर बरकरार

राजस्थान में उत्तरी हवा के साथ पश्चिमी हवाएं आने से रात के तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। रविवार को 6 शहरों को छोड़कर शेष सभी में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ। कुछ जिलों में स्मॉग (धुंध) का प्रभाव रहा। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राजस्थान में अगले 4-5 दिन इसी तरह का मौसम बरकरार रहने और तापमान में कोई विशेष उतार-चढ़ाव नहीं होने की संभावना जताई है।

पिछले 24 घंटे के दौरान मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान फतेहपुर में 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उत्तरी हवाओं के थोड़ा कमजोर होने से फतेहपुर में पिछले एक सप्ताह में तापमान करीब 2 डिग्री तक बढ़ गया। 5-6 दिन पहले तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो रहा था।

फतेहपुर के अलावा रविवार को सीकर में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस, दौसा में 9.3, चूरू में 9.1, नागौर में 8.9, जालौर में 8.6 और बीकानेर के पास लूनकरणसर में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हिल स्टेशन माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन तापमान 2 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ।

धुंध से कमजोर रही धूप

राज्य में रविवार को भी धुंध का असर रहा। अलवर, जयपुर, दौसा, बीकानेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, गंगानगर समेत कुछ जिलों में धुंध का प्रभाव रहने से यहां धूप कमजोर रही और अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज हुआ।

बीकानेर में कल अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 30, कोटा में 27.5, चूरू में 28.6, गंगानगर में 27.5, नागौर में 28.1, जयपुर में 27.2, अजमेर में 27.1, अलवर में 28.2, कोटा में 27.5, चित्तौड़गढ़ में 29.3, बाड़मेर में 30.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। रविवार दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button