एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या, घर से दूर मिली एक लाश
झारखंड से दिल दहलाने वाली खबर

झारखंड में एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या, घर से 500 मीटर दूर मिली एक लाश
झारखंड के दुमका जिले के बरदेही गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों- बीरेंद्र मांझी, उनकी पत्नी आरती कुमारी और दो छोटे बच्चों- की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसमें पत्नी और बच्चों के शव घर में मिले जबकि पति का शव घर से 500 मीटर दूर खेत में पाया गया.
झारखंड के दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के बढ़ेत पंचायत के बरदेही गांव में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. एक ही परिवार के चार सदस्यों की निर्मम हत्या कर दी गई, जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है.
घर से 500 मीटर दूर मिला एक शव

जानकारी के मुताबिक, पत्नी और दो बच्चों की हत्या घर में सोते समय धारदार हथियार से की गई, जबकि पति का शव घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में पाया गया. सुबह जब गांव वाले शौच के लिए बाहर निकले, तो घर में पड़ी लाशें देखकर अफरा-तफरी मच गई.



