
उदयपुर में हो रही रॉयल वेडिंग में शादी का मुख्य फंक्शन जग मंदिर में चल रहा है। पिछोला के बीच में जग मंदिर में शादी से जुड़ी रस्में हो रही है। होगा। इस शादी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ट्रंप जूनियर वाइट जोधपुरी सूट पहनकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे। वही दुल्हन लाल जोड़े में जग मंदिर पहुंची।
दोपहर तक शादी से जुड़ी रस्में होगी। इसके बाद शाम को सिटी पैलेस के जनाना महल में रिसेप्शन होगा।
अमेरिकी बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी के फंक्शन 21 नवंबर से उदयपुर में कई पॉपुलर वेडिंग डेस्टिनेशन पर हो रहे हैं।
शादी का मुख्य फंक्शन आज जग मंदिर पैलेस में चल रहा है। हालांकि, बारात की परंपरा शनिवार को निभाई गई। इसमें दूल्हे वामसी गडिराजू जयपुर के हाथी बाबू पर बैठकर निकले। मेहमान होटल लीला से सिटी पैलेस तक नाव से बारात में पहुंचे थे।
तस्वीरों में देखिए जग मंदिर चल रही शादी की रस्में..







