झारखंडरांची

झारखंड में अगले 5 दिन मौसम में बदलाव संभव:हल्का कोहरा, आंशिक बादल, कुछ जगहों पर हल्की बारिश, 2 डिग्री तक गिरेगा पारा

झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार 25 नवंबर के आसपास तक राज्य के कई जिलों में हल्का कोहरा, आंशिक बादल और कुछ जगहों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। 

रात के तापमान में 2°C तक की गिरावट की संभावना जताई गई है।

इसके साथ ही रात के तापमान में 2°C तक की गिरावट की संभावना जताई गई है। विभाग ने साफ किया है कि इस अवधि में अधिकांश दिनों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में बादल छाने और हल्की गर्जना की स्थिति बन सकती है।

रात के तापमान में 2°C तक की गिरावट की संभावना जताई गई है।
अगले दो दिन शुष्क रहेगा मौसम

झारखंड के सभी हिस्सों में अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह हल्का कोहरा छाने के बाद आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। इन दोनों दिनों में किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 27-28°C और न्यूनतम 13-14°C के आसपास बना रह सकता है।

चतरा, कोडरमा, जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

22 और 23 नवंबर को राज्य के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पाकुड़ और साहिबगंज समेत कई जिलों में आंशिक बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की गर्जना के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि बादल बढ़ने से रात के तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है। न्यूनतम तापमान 12°C तक पहुंचने के आसार हैं। वहीं, हवा की गति भी सामान्य से थोड़ी अधिक रह सकती है।

24 और 25 नवंबर को मौसम फिर से शुष्क होने का अनुमान है।
24-25 नवंबर को होगा ठंड में इजाफा

24 और 25 नवंबर को मौसम फिर से शुष्क होने का अनुमान है। सुबह हल्का कोहरा छाएगा और दिन चढ़ने के साथ धूप निकलेगी। रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी और यह 12°C तक आने की संभावना है।
इस अवधि में दिन का तापमान 27°C के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम केंद्र का कहना है कि आगामी दो दिनों में सुबह और रात की ठंड और बढ़ सकती है। उत्तर और मध्य झारखंड में सुबह के समय हल्की शीतलहर जैसी स्थिति भी बन सकती है।

तापमान में उतार–चढ़ाव रहेगा जारी

मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने झारखंड के सभी जिलों के लिए पांच दिनों का तापमान पूर्वानुमान जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक 19 से 23 नवंबर के बीच अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्का उतार–चढ़ाव देखने को मिलेगा। हालांकि, अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक बना रहेगा, जबकि रात में ठंड बढ़ने के संकेत हैं।

देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री तक रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 14 से 19 डिग्री के बीच दर्ज होगा। दुमका और जामताड़ा जैसे क्षेत्रों में रात का तापमान 13–14 डिग्री तक गिरने के संकेत हैं।

चतरा, कोडरमा, जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।
12 डिग्री तक रहेगा चार जिलों का पारा

चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा और गढ़वा जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। इन जिलों में दिन का तापमान 27 से 31 डिग्री तक रहेगा। पलामू में अधिकतम पारा 32 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

राजधानी रांची में 19 से 23 नवंबर के बीच अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 12–14 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। हजारीबाग, बोकारो और रामगढ़ में भी न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री तक दर्ज होने की संभावना है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री तक रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button