Star India News
Sun, Nov 1, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

जनगणना के दौरान जनवरी से मार्च तक नहीं होंगे तबादले

 भोपाल । प्रदेश में जनगणना के दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना जनवरी-फरवरी 2027 में होगी। यह काम दो लाख प्रगणक और पर्यवेक्षक करेंगे। इसके लिए अमले की व्यवस्था शासकीय विभागों से ही की जाएगी। इसे ध्…

जनगणना के दौरान जनवरी से मार्च तक नहीं होंगे तबादले

 

भोपाल । प्रदेश में जनगणना के दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना जनवरी-फरवरी 2027 में होगी। यह काम दो लाख प्रगणक और पर्यवेक्षक करेंगे। इसके लिए अमले की व्यवस्था शासकीय विभागों से ही की जाएगी। इसे ध्यान में रखते हुए जनवरी से मार्च 2027 तक तबादले नहीं किए जाएंगे। इसी तरह प्रशासनिक सीमाओं में भी कोई बदलाव नहीं होगा। यह निर्देश मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने गुरुवार को राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक में दिए। साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा गया कि वे जनगणना के काम को ध्यान में रखकर परीक्षा का कार्यक्रम बनाएं। 



मुख्य सचिव ने कहा कि कर्मचारियों के लिए आईगॉट पर छोटा मॉडूयल बनाकर डाला जाए। महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को स्व-गणना पत्रक भरने के लिए ट्रेंड किया जाए और विभिन्न डिजीटल प्लेटफार्म पर भी स्व-गणना पत्रक भरने के छोटे-छोटे वीडियो अपलोड कर नागरिकों के बीच प्रसारित किए जाएं झांकी, रैलियों, कलापथक दलों, लोक कलाकारों, इंटरनेट मीडिया, सिनेमा हॉल, रेडियो, टीवी के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाए। निदेशक जनगणना संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि मोबाइल एप के माध्यम से डाटा संकलन किया जाएगा। इस पूरे काम की मॉनिटरिंग एवं मैनेजमेंट वेब पोर्टल के माध्यम से होगी।
 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.