Star India News
Sun, Nov 1, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

भोपाल: घर में दंपत्ति की मौत, परिजन ने लगाए प्रताड़ना के आरोप - पुलिस ने मर्ग कायम किया

भोपाल। राजधानी के ग्रामीण इलाके ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुरा में एक दंपति ने घर के भीतर सोमवार सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान 35 …

भोपाल: घर में दंपत्ति की मौत, परिजन ने लगाए प्रताड़ना के आरोप - पुलिस ने मर्ग कायम किया

भोपाल। राजधानी के ग्रामीण इलाके ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुरा में एक दंपति ने घर के भीतर सोमवार सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय सुरेंद्र सिलावट और उनकी 34 वर्षीय पत्नी मोनाबाई के रूप में हुई है। दंपति के दो बच्चे (एक 11 वर्षीय बेटी और नौ वर्षीय बेटा) हैं। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं और 2012 में प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है।

 

ईंटखेड़ी थाने के एसआई नवीन गौर के अनुसार, सुरेंद्र सिलावट निर्माणाधीन इमारतों में सेंट्रिंग बांधने का ठेका लेते थे, जबकि उनकी पत्नी मोनाबाई स्व-सहायता समूह से जुड़ी थीं और जरूरत पड़ने पर खेतों में भी काम करती थीं। सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब पड़ोसी किसी काम से उनके घर पहुंचे, तो मुख्य दरवाजा बंद मिला। खिड़की से झांकने पर दंपति के शव रसोई वाले कमरे में फंदे पर लटके दिखे, जबकि दोनों बच्चे दूसरे कमरे में थे और उनके कमरे की कुंदी बाहर से लगाई गई थी। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस और चौकीदार को सूचना दी।

दूसरी ओर, मृतक के भाई धन सिंह सिलावट ने गांव की एक महिला और उसके देवर पर गंभीर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि एक युवक सुरेंद्र को धमका रहा था और कुछ दिन पहले सड़क पर भी विवाद हुआ था।

पुलिस ने स्वजनों के इन आरोपों को भी अपनी जांच में शामिल कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मर्ग जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुदकुशी के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तलाशी लेने पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले कुछ दिनों से घरेलू बातों को लेकर दंपति के बीच अनबन चल रही थी।

 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.