Star India News
Sun, Nov 1, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

हंसता-खेलता परिवार उजड़ा - बिलासपुर में नशे और पारिवारिक विवाद के बाद युवक की मौत, समाज में जागरूकता की जरूरत

बिलासपुर | कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरी में 33 वर्षीय युवक का शव रविवार सुबह घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम को शराब पीने और काम नहीं करने की बा…

हंसता-खेलता परिवार उजड़ा - बिलासपुर में नशे और पारिवारिक विवाद के बाद युवक की मौत, समाज में जागरूकता की जरूरत

बिलासपुर | कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरी में 33 वर्षीय युवक का शव रविवार सुबह घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम को शराब पीने और काम नहीं करने की बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोनी क्षेत्र के ग्राम गतौरी में रहने वाला नंदकुमार लोनिया(33) आए दिन शराब पीकर गांव में घूमते रहता था। शनिवार शाम नंदकुमार की पत्नी ने उसके शराब पीने और काम नहीं करने पर नाराजगी जताई थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि नाराजगी के चलते पत्नी ने उसे खाना भी नहीं दिया था।

इसके बाद नंदकुमार अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। रविवार की सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर स्वजन ने आवाज लगाई। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा खोलकर देखा तो नंदकुमार का शव कमरे की म्यार में फांसी के फंदे पर लटका मिला।

घटना से परिवार में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची कोनी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पीएम से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.