Star India News
Sun, Nov 1, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

नाम बदलकर महिला से संबंध बनाने का आरोप - इंदौर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, जांच जारी

इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में पहचान छिपाकर एक महिला के साथ धोखा करने, शारीरिक शोषण और उसके चार वर्षीय बेटे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की लिखित शिकायत पर रविवा…

नाम बदलकर महिला से संबंध बनाने का आरोप - इंदौर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, जांच जारी

इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में पहचान छिपाकर एक महिला के साथ धोखा करने, शारीरिक शोषण और उसके चार वर्षीय बेटे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की लिखित शिकायत पर रविवार रात पुलिस ने एफआइआर दर्ज की। इसके बाद आरोपित जुनैद को रविवार की रात गिरफ्तार कर लिया।टीआई मनोज सेंधव के अनुसार मुकेरीपुरा नृसिंह बाजार की रहने वाली 28 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि वर्ष 2015 में उसकी मुलाकात आटो ड्राइवर जुनैद से हुई थी। आरोपित ने खुद को रवि निवासी नृसिंह बाजार बताकर अपनी असली पहचान और मुस्लिम धर्म की बात छिपाई थी। इसके बाद उसने खुद को रवि बताकर महिला से प्रेम का नाटक किया और शादी का झांसा देकर इंदौर के कई क्षेत्र कालानी नगर, चंदन नगर, जूना रिसाला और महावर नगर में किराए के कमरे लेकर कई साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2021 में जब वह गर्भवती हुई और उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तब आरोपित ने खुलासा किया कि उसका असली नाम रवि नहीं, बल्कि जुनैद है। पीड़िता के अनुसार आरोपित ने उसके पहचान पत्र और दस्तावेजों में भी नाम बदलवा दिया। शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपित जुनैद ने उसके चार साल के बेटे के साथ भी घर पर गलत कृत्य किया। इसकी जानकारी बच्चे ने स्वयं अपनी मां को दी। आरोपित महिला और बच्चे के साथ मारपीट भी करता था।

 

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता हिंद रक्षक संगठन के संरक्षक एकलव्य गौड़ के पास पहुंची। उन्होंने मोबाइल पर अधिकारियों से बात की। इसके बाद पीड़िता को थाने भेजा गया। रविवार रात पुलिस ने महिला की शिकायत पर गंभीर धाराओं में एफआइआर दर्ज की और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।पीड़िता ने बताया कि उसका परिवार अन्नपूर्णा क्षेत्र में रहता है। वह खरीदारी करने राजवाड़ा गई थी। इसी दौरान घर छोड़ने के लिए आटो लेने के दौरान उसकी जुनैद से पहचान हुई। जुनैद ने अपना नाम रवि बताया और आने-जाने के लिए उसे फोन करने की बात कही। पीड़िता के अनुसार एक दिन जब उसने आरोपित का आइडी कार्ड देखा, तब उसे उसकी असली पहचान की जानकारी मिली। पुलिस सोमवार को कोर्ट में पीड़िता का बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया करेगी।

 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.