Star India News
Sun, Nov 1, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

सर्विस रिवॉल्वर साफ करते समय चली गोली, घायल आरक्षक का हमीदिया में इलाज जारी

भोपाल। क्राइम ब्रांच में पदस्थ प्रधान आरक्षक बीरबल रजक शुक्रवार दोपहर अपने घर पर सर्विस रिवॉल्वर साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रिगर दबने से गोली चल गई। गोली उनकी हथेली को चीरते हुए आर-पार निकल गई,…

सर्विस रिवॉल्वर साफ करते समय चली गोली, घायल आरक्षक का हमीदिया में इलाज जारी

भोपाल। क्राइम ब्रांच में पदस्थ प्रधान आरक्षक बीरबल रजक शुक्रवार दोपहर अपने घर पर सर्विस रिवॉल्वर साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रिगर दबने से गोली चल गई। गोली उनकी हथेली को चीरते हुए आर-पार निकल गई, जिससे वह घायल हो गए।घटना के समय घर में परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। घायल प्रधान आरक्षक को पहले बैरागढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक बीरबल रजक बैरागढ़ कलां में रहते हैं और क्राइम ब्रांच में पदस्थ हैं। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे वह ड्यूटी जाने से पहले अपने कमरे में सर्विस रिवॉल्वर की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान दाएं हाथ से ट्रिगर दब गया और बाएं हाथ में गोली लग गई।

गोली उनकी हथेली को चीरते हुए निकल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर घर में मौजूद लोग भी घबरा गए। इसके बाद घायल प्रधान आरक्षक को अस्पताल पहुंचाया गया।

 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.