Star India News
Sun, Nov 1, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

रविवार को 5 घंटे गुल रहेगी बिजली, जानिए किन इलाकों में नहीं होगी बिजली

ग्वालियर। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी। नगर संभाग केंद्रीय, दक्षिण, उत्तर और पूर्व के अंतर्गत आने वाले कई सब स्टेशन और फीडर प्रभावित रह…

रविवार को 5 घंटे गुल रहेगी बिजली, जानिए किन इलाकों में नहीं होगी बिजली

ग्वालियर। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी। नगर संभाग केंद्रीय, दक्षिण, उत्तर और पूर्व के अंतर्गत आने वाले कई सब स्टेशन और फीडर प्रभावित रहेंगे। नगर संभाग केंद्रीय के बाराघाटा सब स्टेशन, चिरवाई सब स्टेशन, ग्रीन साउथ एवेन्यू, परम आशीष, महादजी नगर और उच्चदाब उपभोक्ता सब स्टेशन के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली गुल रहेगी। नगर संभाग दक्षिण के तिलक नगर, गोरखी, हुजरात पुल, खजांची बाबा, वैष्णो विहार, शीतला माता रोड, इंद्रलोक, अवाड़पुरा, टकसाल, जवाहर कालोनी, गुढ़ा, वकील कालोनी और कंपू फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

हारकोट फीडर पर भी सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक कटौती की जाएगी। नगर संभाग उत्तर के औद्योगिक क्षेत्र, बिरलानगर और कांचमिल सब स्टेशन क्षेत्र के एसबीआइ तानसेन, आरपी कॉलोनी और ईएसआइ फीडर प्रभावित रहेंगे। वहीं, नगर संभाग पूर्व के शुभांजलिपुरम फीडर पर सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली बंद रहेगी।

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.