मध्य प्रदेश में उचित मूल्य की दुकानों के विक्रेताओं को 18 माह का अतिरिक्त मानदेय मिलेगा। सरकार ने 33 जिलों की प्राथमिक कृषि साख और बहुउद्देश्यीय साख सहकारी समिति के लिए बजट जारी किया है।

इसमें सामान्य वर्ग के प्रति विक्रेताओं के लिए 2,741 रुपये प्रतिमाह, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 2,982 रुपये तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 3,000 रुपये प्रति विक्रेता प्रतिमाह की दर से अतिरिक्त मानदेय मिलेगा। यह मानदेय एक अक्टूबर 2023 से 31 मार्च 2025 तक कुल 18 माह की अवधि के लिए दिया गया है।
बजट आवंटन और व्यय की रिपोर्ट परीक्षण में पकड़ में आई गड़बड़ी
सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एकीकृत वित्त प्रबंधन प्रणाली से आहरण वितरण अधिकारीवार बजट आवंटन और व्यय की रिपोर्ट के परीक्षण में सामने आया कि निर्धारित अवधि में कुछ राशि न तो निकाली गई और न ही उसका उपयोग किया गया। जबकि, एक अक्टूबर 2023 से 31 मार्च 2025 तक के लिए प्रविधान अनुसार अतिरिक्त मानदेय भुगतान के लिए बजट जारी किया गया था।


Comments
Be the first to comment on this story.