bihar

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर 2 जून की रात हुए फायरिंग मामले में खान सर के गार्ड्स गिरफ्तार, हथियार जब्त:खान सर से पुलिस की पूछताछ; रौशन आनंद की रिहाई को लेकर छात्रों का कैंडल मार्च

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर 2 जून की रात हुए फायरिंग मामले में नया वीडियो सामने आया है। ये वीडियो ज्ञान बिंदु कोचिंग की ओर से जारी किया गया है। वीडियो में दावा किया गया है कि विवाद के दौरान फायरिंग खान सर के गार्ड ने की थी।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस खान सर के कोचिंग सेंटर पहुंची और वीडियो में फायरिंग करते दिख रहे दोनों गार्ड्स को कदमकुआं थाने लेकर आई। 3 घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने खान सर के कहने पर ही फायरिंग की थी।

पुलिस ने दोनों के हथियार भी सत्यापन के लिए जब्त किए हैं। फायरिंग वाले वीडियो के सत्यापन के बाद कदमकुआं थाने में नई FIR दर्ज की गई है।

खान सर से भी कोचिंग के अंदर पुलिस ने पूछताछ की है। इधर, ज्ञान बिंदु के डारेक्टर की रिहाई के लिए छात्र सड़क पर उतरे हैं। कोचिंग से कारगिल चौक तक मार्च निकाला। कैंडल जलाकर रौशन आनंद की रिहाई की मांग की। इस प्रदर्शन में 5 हजार से ज्यादा छात्र शामिल हुए।

छात्रों ने ज्ञान बिंदु कोचिंग से कारगिल तक मार्च निकाला।
फायरिंग मामले में पटना पुलिस ने खान सर के 2 गार्ड्स को गिरफ्तार किया है।

2 जून की रात हमले के दौरान फायरिंग का आरोप

2 जून की रात करीब 10 बजे पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला हुआ था। आरोप है कि कुछ लोगों ने कोचिंग सेंटर के गार्ड की पिटाई की, परिसर में पत्थरबाजी की और खान सर के पोस्टर-बैनर फाड़ दिए।

घटना की सूचना मिलने पर खान सर मौके पर पहुंचे। उन्होंने शुरुआत में दावा किया था कि हमलावरों ने 8 से 10 राउंड फायरिंग भी की है। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने फायरिंग वाले बयान से दूरी बना ली।

इसके बाद खान सर की ओर से ज्ञान बिंदु कोचिंग पर हमला कराने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई गई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गिरफ्तारी के बाद रौशन आनंद ने आरोप लगाया था कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है और इस घटना में उनकी कोई भूमिका नहीं है। अब नए वीडियो के सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

हमले में खान सर की कोचिंग का गार्ड बुरी तरह घायल हो गया।
हमले में खान सर की कोचिंग का गार्ड बुरी तरह घायल हो गया।

वीडियो में गार्ड के साथ मारपीट करते दिखे थे लोग

बुधवार को हमला के सीसीटीवी फुटेज भी आया। वीडियो में कुछ लोग कोचिंग के गार्ड के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान ईंट-पत्थर चलाए गए और कोचिंग के पोस्टर भी फाड़ दिए गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button