bihar

सासाराम में तेज बारिश, 6 जिलों में अलर्ट:प्रदेश में अबतक 169.7mm बारिश; 41°C पहुंचा कैमूर का पारा

मौसम विभाग ने आज बिहार के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। बाकी 32 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

सासाराम में दोपहर 2 बजे के बाद तेज बारिश हुई है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, अगले 24 से 48 घंटे के दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। 40 से 50Kmph की घंटे से हवा चलेगी।

पिछले 24 घंटे में सीवान और छपरा में तेज हवा चली। इसके साथ ही सीवान में बारिश भी हुई। वहीं, कैमूर में एक बार फिर पारा 40 डिग्री के पार चला गया है। रविवार को यहां का तापमान 40.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले गर्मी के असर से AC में होने वाले ब्लास्ट से जुड़ी ये खबर पढ़ लीजिए…

AC में ब्लास्ट क्यों होता है, हो सकते हैं ये कारण; एसी के साथ न करें ये 9 गलतियां, जानें यूज के 13 सेफ्टी टिप्स

हाल ही में दिल्ली के हौज खास इलाके में पूर्व IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार के घर में AC ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। इससे पहले दिल्ली के विवेक विहार में AC में आग लगने से 9 लोगों की जान गई थी। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर एसी में आग क्यों लगती है।

31 मई तक 169.7mm बारिश

बिहार में इस साल 31 मई तक सामान्य से लगभग दोगुनी बारिश दर्ज की गई है। 1 मार्च से 31 मई के बीच राज्य में 169.7mm बारिश रिकॉर्ड हुई, जबकि इस अवधि में सामान्यतः 85.3mm बारिश होती है। यानी राज्य में सामान्य से 99% अधिक बारिश हो चुकी है।

बारिश का यह पैटर्न पिछले कई सालों की तुलना में काफी अलग रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से लगातार मिल रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण राज्य में बारिश की गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक 15mm बारिश समस्तीपुर में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा सीवान के जीरादेई में 13mm, सारण के छपरा और अरवल में 12-12mm, किशनगंज के बहादुरगंज में 9mm, पश्चिम चंपारण के सिकटा में 8.6mm और अररिया के फारबिसगंज में 8.2mm बारिश दर्ज की गई।

आगे कैसा रहेगा मौसम

  • मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सारण और सीवान जिलों के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। इन क्षेत्रों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ 40 से 50Kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • राज्य के अधिकांश हिस्सों में गर्मी बढ़ेगी है। दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, उत्तर-पूर्वी बिहार के कुछ इलाकों में स्थानीय स्तर पर बादल बनने की संभावना है, जिससे हल्की बारिश हो सकती है।
  • अगले एक सप्ताह तक दक्षिण और मध्य बिहार के जिलों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। दोपहर के समय गर्म हवाएं चलने की भी संभावना है।
  • पटना में सोमवार को मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। सुबह के समय हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप तेज होगी। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

क्या बिहार में मानसून की एंट्री होगी लेट

मानसून को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बार बिहार में इसकी एंट्री देर से होगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल मानसून सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है।

हालांकि इसके बिहार पहुंचने में अभी कुछ दिन का समय है। आमतौर पर मानसून बिहार के पूर्वी हिस्सों में 10 से 15 जून के बीच दस्तक देता है और इसके बाद धीरे-धीरे पूरे राज्य में फैलता है।

वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए मानसून के आगमन में बहुत अधिक देरी के संकेत नहीं हैं। यदि बंगाल की खाड़ी में अनुकूल परिस्थितियां बनी रहती हैं तो जून के दूसरे सप्ताह में बिहार के सीमांचल क्षेत्र से मानसून की एंट्री हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button