राजस्थान

4 साल की बच्ची को जर्मन शेफर्ड डॉग ने नोंचा:सिर पर हमला कर लहूलुहान कर डाला, पड़ोसी ने तड़पती बच्ची को देख गेट बंद कर लिया

जयपुर में जर्मन शेफर्ड डॉग ने एक 4 साल की बच्ची पर हमला कर दिया। सिर नोंचकर लहूलुहान कर डाला। घायल बच्ची का एसएमएस हॉस्पिटल में इलाज करवाया गया। वहीं, पीड़ित बच्ची के परिवार रविवार को पड़ोसी के खिलाफ पत्रकार कॉलोनी थाने में मामला दर्ज करवाया है।

हेड कॉन्स्टेबल रामनिवास ने बताया- पत्रकार कॉलोनी में राधाकुंज धोलाई स्थित रेजीडेंसी में संतोष कुमार माथा परिवार सहित रहते हैं। उनकी 4 साल की बेटी आद्विका खण्डेलवाल रेजीडेंसी में रहने वाले बच्चों के साथ अक्सर खेलने जाती रहती है।

गेट खोलते ही डॉग ने किया हमला

24 मई की रात करीब 8:30 बजे मासूम दो फ्लैट छोड़कर रहने वाले बच्चों को बुलाने उनके घर गई थी। बच्ची ने फ्लैट का गेट बंद मिलने पर बेल बजाई। गेट खोलते ही अंदर से भागकर आए पालतु जर्मन शेफर्ड डॉग ने बच्ची पर हमला कर दिया।

डॉग ने बच्ची के सिर पर हमला कर नोंच दिया। इससे सिर मे गहरा घाव हो गया।
डॉग ने बच्ची के सिर पर हमला कर नोंच दिया। इससे सिर मे गहरा घाव हो गया।

बच्ची को लहूलुहान देखकर पड़ोसियों ने गेट बंद कर लिया

डॉग ने सीधे बच्ची के सिर पर अटैक कर नोंच डाला। बच्ची के लहूलुहान होकर जमीन पर गिरने पर पड़ोसियों न डॉग को फ्लैट के अंदर ले लिया। फिर गेट बंद कर लिया। तड़पती बच्ची को बचाने की जगह पड़ोसी गेट बंद कर बैठ गए। बच्ची के दर्द से चीख-पुकार करने पर पास रहने वाले दूसरे लोगों ने संभाला। वह तुरंत गंभीर हालत में बच्ची को सोसायटी कॉरिडोर में लेकर आए।

एसएमएस में इलाज करवाया

डॉग अटैक का पता चलने पर परिजनों ने तुरंत बच्ची का SMS हॉस्पिटल की इमरजेंसी में इलाज करवाया। पत्रकार कॉलोनी थाने में पीड़ित बच्ची के पिता ने रविवार को मामला दर्ज करवाया।

बच्ची की आंख के ऊपर और सिर में गहरे घाव हो गए हैं।
बच्ची की आंख के ऊपर और सिर में गहरे घाव हो गए हैं।

सिर और आंख के ऊपर गहरे घाव हुए

पिता संतोष कुमार ने बताया- बेटी के सिर व आंख के ऊपर गहरा घाव है। सर्जन के बताए अनुसार इलाज चल रहा है। प्लास्टिक सर्जरी के लिए सर्जन को मंगलवार को दिखाना है। तब पता चल सकेगा। बच्ची इतना डर गई है कि उसे नींद खुलते ही डॉग के हमले का डर लगा रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button